फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Narendra Modi at Vaichaarik Mahakumbh in ujjain

वैचारिक कुंभ में बोले मोदी, कहीं हम परंपराएं तो नहीं खो रहे

Sat, 14 May 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi at Vaichaarik Mahakumbh in ujjain
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सिंहस्थ कुंभ के वैचारिक कुंभ में पहुंच चुके हैं। उनके साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति समेत साठ देशों के राजदूत और सौ से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि साधु-संतों के बीच  विचार कुंभ में मौजूद हैं। अपने संंबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने सिंहस्थ घोषणा पत्र जारी कर के किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग आत्मा के अमरत्व से जुडे़ हैं। पीएम ने कहा कि कुंभ मेला पुरातन परंपराओं में से एक है और यह विशाल भारत को समेटने की एक कोशिश है। पीएम ने कहा कि परंपराओं की शुरुआत सामाजिक संदर्भ में हुई।

विज्ञापन




( इंदौर में पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  फोटो-PTI )

इस दौरान पीएम ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रयागराज के कुंभ में 12 सालों की समीक्षा होती थी। पीएम ने कहा परंपरा तो रह गई लेकिन लोगों के पास समय कम हो गया। उन्होंने कहा कि कुंभ से समाज की दिशा दशा तय होती थी। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ घोषणापत्र के 51 बिंदु अमृत के समान है। पीएम ने यह भी कहा कि कुंभ मेला एक अद्भुत सामाजिक रचना है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हमें विचार करना होगा कि कहीं हम परंपराएं खो तो नहीं रहे हैं। पीएम मोगी इस दौरान गैस सिलेंडर पर सब्सिडी छोड़ने  वालों को नहीं भूले। उन्होंने कहा कि देश के आम लोगों के मन में बहुत उंचाई है।
विज्ञापन




( इंदौर में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना का स्वागत करते पीएम मोदी फोटो -PTI )

पीएम ने कहा कि हम उस दर्शन से आए हुए लोग हैं जो लोगों को जीवन जीने का दर्शन देता है। पीएम ने कहा कि नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। वैचारिक कुंभ में पीए मोदी ने कहा कि हम भारत की ताकत का सही इस्तेमाल नहीं कर पा  रहे हैं। पीएम ने कहा कि हर वर्ष एक सप्ताह का विचार कुंभ करना चाहिए। इन सब के बीच आस्था के इस महाकुंभ में नेताओं की ब्रांडिंग का दौर भी जारी है। इस मामले में कांग्रेस हो या भाजपा  कोई भी पीछे नहीं है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह  और राज्य प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे के पोस्टर लगे हैं। कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीरें जगह-जगह लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed