फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi Security Breach News: Kamal Nath Says If PM is not secure then it doesn't send right message to the world

PM Modi Security Breach: कमलनाथ बोले- प्रधानमंत्री की ही सुरक्षा न हो पाए तो पूरे विश्व में देश की बदनामी होती है

Thu, 06 Jan 2022 04:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 06 Jan 2022 04:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद पर कोई भी व्यक्ति हो उसकी सुरक्षा महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में 18 डिग्री तापमान भी कांग्रेस के कारण है, मप्र में शिवराज जी और भाजपा के कारण कुछ नहीं है।  
 

विज्ञापन
PM Modi Security Breach News: Kamal Nath Says If PM is not secure then it doesn't send right message to the world
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में हुई सुरक्षा में चूक पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रक्षा महत्वपूर्ण होती है, फिर मोदी जी हों या कोई और व्यक्ति प्रधानमंत्री हो। उनकी रक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। यदि प्रधानमंत्री की ही रक्षा न हो सके तो पूरे विश्व में देश की बदनामी होती है। इसके क्या कारण रहे हमें यह जानना होगा। हालांकि, अंत में फैसला SPG ही करती है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने कौन-सा रुट चेंज किया। उस दौरान कितना समय मिला। रुट चेंज के बाद सुरक्षा की व्यवस्था हो सकती है या नहीं, इन सवालों पर एसपीजी फैसला करती है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट चल रही हैं, जिसमें कुछ लोग प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। वो लोग प्रधानमंत्री के काफिले के पास कैसे पहुंचे? कोई भी व्यक्ति चाहे वो नेता ही क्यों न हो, प्रधानमंत्री के पास बिना व्यवस्था के नहीं पहुंच सकता। इस मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद ही सारी बातें साफ होंगी कि रुट चेंज हुआ, रूट चेंज करने के बाद कितना समय बचा था, क्या उस समय में सुरक्षा की व्यवस्था हो सकती थी, अगर व्यवस्था नहीं हो सकती थी तो एसपीजी को इस पर कदम उठाने चाहिए थे। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में सीएम शिवराज के कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि शिवराज जी के पास कहने के लिए कुछ है नहीं। प्रदेश में 18 डिग्री तापमान है तो भी शिवराज कहेंगे कि यह कांग्रेस के कारण है। अगर 10 डिग्री होगा तो भी वो कहेंगे कि कांग्रेस के कारण है। उनका विश्वास है कि प्रदेश में शिवराज जी और भाजपा के कारण कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed