{"_id":"6277868ac5fb9315021a3cf8","slug":"photos-of-mp-govind-singh-but-the-uproar-leader-of-the-opposition-was-not-given-place-in-the-poster-of-youth-congress-youth-conch-later-a-new-poster-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP गोविंद सिंह के ‘फोटो' पर बवाल: युवक कांग्रेस के युवा शंखनाद के पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष को नहीं दी जगह, बाद में नया पोस्टर जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP गोविंद सिंह के ‘फोटो' पर बवाल: युवक कांग्रेस के युवा शंखनाद के पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष को नहीं दी जगह, बाद में नया पोस्टर जारी
Sun, 08 May 2022 03:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 08 May 2022 03:51 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस के युवा शंखनाद कार्यक्रम के पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को जगह ही नहीं दी गई। हालांकि बाद में गलती सामने आने के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने गोविंद सिंह की फोटो के साथ नया पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के पहले जारी पोस्टर में गोविंद सिंह को जगह ही नहीं दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस के युवा शंखनाद कार्यक्रम के पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को जगह ही नहीं दी गई। हालांकि बाद में गलती सामने आने के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने गोविंद सिंह की फोटो के साथ नया पोस्टर जारी किया।
भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, व्यापमं घोटाले और आदिवासी वर्ग पर अत्याचार के मुद्दे पर युवक कांग्रेस भोपाल में 12 मई को बड़ा आंदोलन करने जा रही है। युवा शंखनाद नाम से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के 50 हजार युवाओं को भोपाल एकत्रित कर सीएम हाउस घेराव किया जएगा। इसके लिए जारी पोस्टर में युवा कांग्रेस के अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस के नेताओं के साथ प्रदेश के बड़े नेताओं के फोटो लगाए गए हैं। इस पोस्टर को युवा कांग्रेस ने रविवार सुबह जारी किया। इसमें प्रदेश के करीब-करीब सभी बड़े नेताओं को जगह दी गई, लेकिन नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का फोटो गायब दिखा। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि कुछ ही देर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पोस्टर को डिलीट कर गोविंद सिंह की फोटो लगा नया पोस्टर जारी किया।
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। कांग्रेस ने आगामी चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर शनिवार को ग्वालियर संभाग में बड़ी बैठक की। कांग्रेस ने जनता के मुद्दों को आवाज देने के लिए बड़े आंदोलन और प्रदर्शन की भी रणनीति बनाई है। इसके तहत ही भोपा लमें युवा शंखनाद आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवा कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि पहले से चले आ रहे प्रोटोकॉल के तहत पोस्टर जारी हो गया था। जिसे कुछ ही देर में ठीक कर नया जारी किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब कांग्रेस सड़क पर उतरेगी और आदिवासियों पर अत्याचार करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी।