{"_id":"617424a206c8aa46ce00a066","slug":"persons-became-smugglers-to-fulfill-girlfriend-s-hobbies-used-to-deliver-brown-sugar-to-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए युवक बन गए तस्कर, लोगों तक पहुंचाते थे ब्राउन शुगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए युवक बन गए तस्कर, लोगों तक पहुंचाते थे ब्राउन शुगर
Sat, 23 Oct 2021 08:35 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 08:35 PM IST
सार
हीरानगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के जुर्म में दो युवकों को पकड़ा है। इन के पास से ब्राउन शुगर बरामद की है। कार से ब्राउन शुगर की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने की हसरत दो युवकों को अपराध की दुनिया में ले आई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों देशभर में ड्रग्स का मामला चल रहा है। अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद नशे का कारोबार सुर्खियों में है। इंदौर से भी ऐसी ही खबर आई है, लेकिन मामला प्यार से जुड़ा है। अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने की हसरत दो युवकों को अपराध की दुनिया में ले आई। खुद तो नशे की गिरफ्त में आए ही दूसरों को भी नशे का सामान बेचने लगे। अब दोनों जेल में है।
हीरानगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के जुर्म में दो युवकों को पकड़ा है। इन के पास से ब्राउन शुगर बरामद की है। कार से ब्राउन शुगर की तस्करी करते थे। खुद भी नशा करते और नशे के आदी लोगों तक ब्राउन शुगर पहुंचाते। बदले में मिलने वाले रुपयों से प्रेमिका के शौक पूरे करते। उसे महंगे कपड़े दिलवाते और महंगी जगह घुमाने ले जाते।
कार के अंदर छिपा रखी थी ब्राउन शुगर
हीरानगर थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि दो लोग ब्राउन शुगर बेचने के लिए आ रहे हैं। न्याय नगर की पुलिया का पता बताया गया। वहां पुलिस बल भेजा। सूचना के अनुसार कार की घेराबंदी की और रोका। कार के अंदर डैश बोर्ड के दराज में थैली में ब्राउन शुगर रखी थी। आरोपियों को थाने लाए। इनके नाम हरप्रीत पिता स्व. अजीत सिंह सादल निवासी इंदौर और विनीत पिता कैलाशचन्द्र शर्मा निवासी इंदौर है।
विज्ञापन
तस्करी करते करते खुद हो गए नशे के आदी
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 6 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कई दिनों से वे ये काम कर रहे हैं। दूसरी जगह से ब्राउन शुगर खरीदते हैं और उसे नशेडिय़ों तक पहुंचाते हैं। इसके बदले जो रकम मिलती है जो उससे खुद के शौक पूरे करते हैं। दोनों की प्रेमिकाएं हैं, जिनके शौक भी इसी तरह पूरे करते हैं। घूमना-फिरना, खाना-पीना करते हैं। तस्करी करते करते खुद भी नशा करने लग गए थे और इसी नशे की लत ने तस्करी के धंधे में धकेल दिया। पुलिस दोनों आरोपियों का रिकॉर्ड निकलवाएगी कि अब तक कहां कहां ब्राउन शुगर बेची है और इसमें कौन कौन लिप्त है।