{"_id":"633d695477a12c09a92555e8","slug":"patwari-apologized-by-putting-his-feet-on-the-back-of-the-district-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पटवारी ने जनपद सदस्य की पीठ पर पैर रखकर माफी मंगवाई, फिर फोटो किया वायरल, कलेक्टर ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पटवारी ने जनपद सदस्य की पीठ पर पैर रखकर माफी मंगवाई, फिर फोटो किया वायरल, कलेक्टर ने किया सस्पेंड
Wed, 05 Oct 2022 04:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:57 PM IST
सार
सागर जिले में जनपद सदस्य को पैरों में गिराकर माफी मांगने के लिए मजबूर करने वाले पटवारी पर गाज गिरी है। कलेक्टर ने वायरल फोटो की जांच के बाद सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
पटवारी ने पीठ पर पैर रखकर तस्वीर खिंचवाई और वायरल कर दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर से एक अलग ही मामला सामने आया है। कलेक्टर ने जनपद सदस्य के पीठ पर पैर रखकर माफी मंगवाने वाले पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। जनपद सदस्य झुका तो पटवारी ने उसकी पीठ पर पैर रखकर आशीर्वाद दिया और फोटो खिंचवा ली, फिर वायरल कर दी थी।
जानकारी के अनुसार मामला दो अक्टूबर का है। पटवारी विनोद अहिरवार और जनपद सदस्य क्षमाधर पटेल का दो अक्टूबर को एक आयोजन में विवाद हो गया था। पटवारी ने शासकीय कार्य में बाधा डालने संबंधी शिकायत पुलिस से कर दी थी। बता दें कि गांधी जयंती पर सागर जिले की बीना तहसील के भानगढ़ राजस्व सर्किल में ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। इसी में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद समझौते की बात सामने आई तो पटवारी ने जनपद सदस्य से माफी मांगने का कहा। साथ ही कहा कि माफी मांग लेते हैं तो वह पुलिस से शिकायत वापस ले लेंगे। इसके बाद जब जनपद सदस्य माफी मांगने पहुंचा तो पटवारी ने झुककर पैर पड़कर माफी मांगने की शर्त रख दी। इस पर जैसे ही जनपद सदस्य झुका तो पटवारी ने उसकी पीठ पर पैर रखकर आशीर्वाद दिया और फोटो खिंचवा ली। इसके बाद यही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस से शिकायत भी वापस नहीं ली।
बार-बार कहने पर जब पटवारी ने शिकायत वापस नहीं ली तो जनपद सदस्य क्षमाधर पटेल ने फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस व प्रशासिनक स्तर पर शिकायत की थी। जब ये शिकायत कलेक्टर दीपक आर्य़ के पास पहुंची तो उन्होंने एसडीएम बीना शैलेन्द्र जैन को जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में पटवारी विनोद अहिरवार को दोषी पाया गया। एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए पटवारी विनोद अहिरवार को निलंबित कर दिया।