फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pashupatinath Temple Mandsaur Preparations for Shivratri cleaning of silver on Rudrayantra-door

Pashupatinath Temple Mandsaur: शिवरात्रि की तैयारी शुरू, पशुपतिनाथ मंदिर में रुद्रयंत्र-द्वार पर चांदी की सफाई

Mon, 26 Feb 2024 12:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 12:00 PM IST
सार

मंदसौर जिले में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मंदिर में रुद्रयंत्र और द्वार पर चांदी की सफाई हुई।

विज्ञापन
Pashupatinath Temple Mandsaur Preparations for Shivratri cleaning of silver on Rudrayantra-door
साफ-सफाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व विख्यात भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में शिवरात्रि के पूर्व तैयारियां शुरू हो गई है। यहां रतलाम की रुद्र महाकाल सेवा समिति ने पशुपतिनाथ मंदिर में चांदी की सफाई का कार्य शुरू किया है। समिति सदस्य पिछले चार वर्षों से यहां पहुंच रहे हैं और निशुल्क सेवाएं देते हैं। 

विज्ञापन


मंदसौर में शिवना नदी के तट पर विराजित विश्व विख्यात अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसके तहत रुद्र सेवा समिति के 18 सदस्यों की टीम पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची और यहां गर्भगृह में लगे रुद्र यंत्र, छत्र सहित दरवाजे पर लगी चांदी की सफाई की। समिति के तुषार पांचाल व गौतम नाहर ने बताया कि समिति द्वारा बीते चार वर्षों से निःशुल्क सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन




अब तक खजराना गणेश मंदिर इंदौर, देवास टेकरी स्थित माताजी मंदिर, भादवा माताजी व पशुपतिनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सेवाएं दे चुके हैं। पशुपतिनाथ मंदिर में सावन व शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गर्भगृह के चांदी के चारों द्वार, रुद्र यंत्र, जलधारी सहित अन्य वस्तुओं पर पॉलिशिंग के साथ सफाई कार्य किया जाएगा। इन सबके बीच खास बात यह भी है कि समिति के सदस्यों की वेशभूषा भी अलग है। धोती के साथ सिर पर भगवान शिव के प्रिय सामग्री में शामिल बिल्वपत्र व आंकड़े के फूलों की माला भी पहनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed