फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pashupatinath Temple In Mandsaur Scenic decoration of eight-faced statue of Pashupatinath 56 offerings were of

Pashupatinath Temple In Mandsaur: पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा का नयनाभिराम श्रृंगार, 56 भोग किया गया अर्पित

Sun, 03 Sep 2023 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 08:47 PM IST
सार

Pashupatinath Temple In Mandsaur: मंदसौर के राजा भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर परिसर रविवार को अनेक प्रकार के पकवानों की खुशबू से महक उठा। भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर गर्भगृह में 56 भोग का नैवेद्य लगाया गया, जिसके दर्शन करने के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन
Pashupatinath Temple In Mandsaur Scenic decoration of eight-faced statue of Pashupatinath 56 offerings were of
भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छप्पन भोग के पहले भगवान पशुपतिनाथ का रूद्राभिषेक कर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके बाद भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा का नयनाभिराम श्रृंगार कर छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया। रविवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में प्रातः कालीन आरती मंडल के तत्वाधान में सावन माह की समाप्ति के उपलक्ष्य में पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में एक हजार थाल में छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया।

विज्ञापन


भगवान को अर्पित किए गए नैवेद्य में कई प्रकार की मिठाइयां व नमकीन शामिल है। इसके पूर्व सुबह 11 बजे आरती मंडल द्वारा भगवान पशुपतिनाथ का विद्वान आचार्यों के आचार्यत्व में महारुद्राभिषेक व हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद भगवान पशुपतिनाथ की आरती के पश्चात भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम श्रृंगार कर मंदिर गर्भगृह में एक हजार थाल में 56 भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया।
विज्ञापन

भगवान पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में लगाए गए छप्पन भोग के नैवेद्य का दर्शन करने के लिए श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा दल पंजाब की सदस्य भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आकर मन अति प्रसन्न हुआ। भगवान पशुपतिनाथ की भव्य अष्टमुखी प्रतिमा अपने आप में ही निराली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 साल से चली आ रही परंपरा
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर प्रातः कालीन आरती मंडल के प्रवक्ता उमेश परमार ने बताया कि आरती मंडल द्वारा 50 साल से भी पहले से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में 56 भोग का नैवेद्य अर्पित करने की परंपरा चली आ रही है। उसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 56 भोग का आयोजन किया गया है, जिसके दर्शन रात 11 बजे तक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed