फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thousands Gather in Panna to Search for Diamonds in the River After News of Diamonds Being Found Spreads

एमपी: पन्ना में हीरे की तलाश में नदी में उतरे 500 लोग, वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया

Tue, 15 Sep 2026 07:55 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 07:55 PM IST
सार

पन्ना के विश्रामगंज रेंज स्थित रेंज डैम डूब क्षेत्र के पास बारिश के बाद हीरा तलाशने करीब 4-5 सौ लोग नदी में उतर गए। सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर भीड़ हटाई और निगरानी बढ़ा दी।

विज्ञापन
Thousands Gather in Panna to Search for Diamonds in the River After News of Diamonds Being Found Spreads
हीरे की तलाश में नदी किनारे लगा लोगों का जमावड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के बाद नदियों में बहकर आने वाले कंकण और मिट्टी में हीरा मिलने की उम्मीद में हीरा तलाशने के लिए एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग नदी में उतर गए। मामला विश्रामगंज रेंज के रेंज डैम डूब क्षेत्र के पास का है। यहां करीब 4 से 5 सौ लोगों के पहुंचने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। टीम ने लोगों को समझाइश देकर क्षेत्र से बाहर किया। साथ ही, अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


नदी में हीरा मिलने की खबर के बाद जुटी भीड़
पन्ना अपनी हीरों की धरती के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। बारिश के मौसम में नदियों और नालों में बहकर कंकण, मिट्टी और पत्थर आते हैं। इनको बुंदेलखंड में हीरे की चाल कहते हैं। ये  चाल लोगों के लिए उम्मीद बन जाती है। यही वजह है कि बारिश के बाद हर साल बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचकर हीरा तलाशने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

इस बार भी विश्रामगंज रेंज के रेंज डैम डूब क्षेत्र के पास नदी में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, पन्ना और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग नदी में हीरा तलाशने के लिए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि भीड़ का आंकड़ा करीब 4 से 5 सौ तक पहुंच गया था। नदी किनारे लोगों ने अस्थायी टेंट तक लगा लिए थे और बड़ी संख्या में लोग पानी के बीच उतरकर चाल तलाशते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  गर्भवती महिला से थाने में बर्बरता का आरोप, हजारों लोगों का घेराव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन अमला
मामले की जानकारी वन विभाग को मिली तो विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। उत्तर वनमंडलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी और वन अमले की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में मौजूद लोगों को समझाइश दी और भीड़ को वहां से हटाया।

वन विभाग के मुताबिक, क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने और वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए निगरानी रखी जा रही है। नदी और उसके आसपास का इलाका वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से वन्यजीवों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में भी खतरा पैदा हो सकता है। वन विभाग ने लोगों को क्षेत्र से हटाने के साथ ही आगे ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है।

बारिश के बाद बढ़ जाती है हीरा मिलने की उम्मीद
बारिश के बाद नदी में हीरा तलाशने की उम्मीद में हर साल बड़ी संख्या में लोग पन्ना के अलग-अलग इलाकों में पहुंचते हैं। हालांकि, नदी और वन क्षेत्र में भारी भीड़ जमा होने से सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। फिलहाल वन विभाग ने मौके पर निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed