फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   P News: VD Sharma's father-in-law replied on Congress's allegation regarding appointment to the post of Vice-C

MP News: कांग्रेस के आरोपों पर VD शर्मा के ससुर बोले- मेरी नियुक्ति मेरिट पर हुई, बेटी को लेकर दिया यह जवाब

Sun, 20 Nov 2022 10:56 AM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:56 AM IST
सार

कुलपति बनाए गए प्रमोद कुमार मिश्रा आखिरकार कांग्रेस के हमलावर होने के बाद सामने आए। वे बोले मेरी नियुक्ति मेरिट के आधार पर हुई है। मेरी 41 साल की नौकरी है। 

विज्ञापन
P News: VD Sharma's father-in-law replied on Congress's allegation regarding appointment to the post of Vice-C
पीके मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में जबलपुर जवाहर लाल नेहरू कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति पर वीडी शर्मा के ससुर डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की नियुक्ति पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी नियुक्ति की जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर वे एक महीने बाद सीबीआई से जांच कराएंगे। इन आरोपों पर प्रमोद कुमार मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनकी नियुक्ति मैरिट के आधार पर हुई है। उनकी बेटी और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर स्तुति शर्मा की नियुक्ति के सवाल पर भी दिया जवाब। 
विज्ञापन


सवाल- कांग्रेस आपकी नियुक्ति पर सवाल खड़े कर रही है। वीडी शर्मा के कारण आपको कुलपति बनाने की बात कही जा रही है। 
डॉ. मिश्रा- मेरी नियुक्ति मेरिट के आधार पर हुई है। मेरी 41 साल की नौकरी है। मैं यूनिवर्सिटी में 10 साल तक प्रोफेसर रहा हूं। वह भी सेलेक्टर प्रोफेसर था। उसके साथ विभाग का विभागध्यक्ष रहा। इसके बाद साढ़े तीन साल सेलेक्टेड डीन, एक साल डीन पीजी, तीन साल संचालक विस्तार सेवाएं रहा हूं। इसके साथ चार साल डीन फेैकल्टी, ढाई साल डायरेक्टर रिसर्च सर्विस, एक साल से अधिक समय तक रजिस्ट्रार का अतिरिक्त  चार्ज भी था। वहीं, कुलपति के अवकाश पर जाने पर प्रभारी कुलपति भी रहा हूं।
विज्ञापन


सवाल- आपकी नियुक्ति को लेकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई? 
डॉ. मिश्रा- मेरी नियुक्ति मैरिट के आधार पर हुई है। यह उनका विचार और विषय है। 

सवाल- आपकी बेटी स्तुति शर्मा की यूनिवर्सिटी में नियुक्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं? 
डॉ. मिश्रा- मेरी बेटी की नौकरी शादी होने के पहले से है। कोई बच्चा काबिल है तो यह उसका दोष है क्या? 

सवाल- तो क्या आपकी योग्यता पर राजनीतिक शत्रुता के चलते सवाल उठाए जा रहे हैं? 
डॉ. मिश्रा- मैं कुछ नहीं कहूंगा। यह उनका विचार होगा। 

सवाल- आरोप लग रहे हैं कि एक ही विचारधारा के लोगों को यूनिवर्सिटी में नियुक्त किया जा रहा है? 
डॉ. मिश्रा- मैं कोई राजनीतिक जवाब नहीं दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed