{"_id":"6337cb10e2bd1821fe3ce6eb","slug":"p-news-electricity-rates-are-expensive-in-the-state-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश में आज से बिजली की दरें महंगी, 200 यूनिट पर 22 रुपए ज्यादा चुकाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश में आज से बिजली की दरें महंगी, 200 यूनिट पर 22 रुपए ज्यादा चुकाना होगा
Sat, 01 Oct 2022 10:37 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:37 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में नवरात्र में आम जनता को बिजली का झटका लगा है। 1 अक्टूबर से बिजली महंगी हो गई है। अब जनता को 1 यूनिट पर 10 पैसे अधिक देना होगा। यह नई दरें 31 दिसंबर तक लागू होंगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बिजली हुई महंगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में शनिवार से बिजली की बढ़ी हुई नई दरें लागू हो गई। कोयले की बढ़ी कीमत का हवाला देकर फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) बढ़ाया गया है। इसके लिए प्रति यूनिट 10 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके अनुसार 200 यूनिट पर अब 22 रुपए अधिक देना होगा। बिजली कंपनियों ने इसके पहले अप्रैल 2022 में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की थी। उस समय 6 पैसे प्रति यूनिट चार्ज लगाया गया था। इसके बाद दूसरी तिमाही में भी 10 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया था। अब इसमें फिर बढ़ोतरी की गई है। यह नई दरें 31 दिसंबर तक लागू होंगी।
क्या होता है फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट
बिजली कंपनियां ईंधन लागत की कीमत के अनुसार बिल में लागू होने वाली अतिरिक्त राशि होती है। इसे ईंधन की कीमत की मांग और आपूर्ति के अनुसार हर तीन में तय किया जाता है। बिजली उत्पादन कंपनियां इसे बिजली वितरण कंपनियों से लेती है। जिसे बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ता से वसूलती है।
यह है बढ़ी बिजली का गणित
यदि आप 50 यूनिट बिजली की खपत करते है तो मौजूदा दर के अनुसार 307 रुपए देय होता है। अब नई दर के अनुसार यह राशि 313 रुपए हो जाएगी। सरकार की सब्सिडी के कारण 50 यूनिट खपत पर 100 रुपए का ही बिल आएगा। 100 यूनिट खपत पर मौजूदा दर के अनुसार 648 रुपए बिल आएगा। नई दर के अनुसार यह बिल 659 रुपए हो जाएगा। सब्सिडी के चलते बिल 100 रुपए आएगा। वहीं, 200 यूनिट खपत पर नई दर से बिल 1567 रुपए से बढ़कर 1589 रुपए आएगा। वहीं, 300 यूनिट की खपत पर नई दर से बिल 2475 रुपए से बढ़कर 2509 रुपए आएगा। इस पर सरकार सब्सिडी नहीं देती है।