फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Oxygen cylinders looted by some people at Damoh District Hospital last night Madhya pradesh

मध्यप्रदेश: दमोह में लूट लिए गए ऑक्सीजन सिलेंडर, मरीज के परिजन बोले- हमें अस्पताल पर भरोसा नहीं

Wed, 21 Apr 2021 12:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 21 Apr 2021 12:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह में ऑक्सीजन सिलिंडर की लूट का मामला सामने आया है। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की खेप पहुंचते ही प्री कोविड वार्ड में मौजूद मरीज के परिजनों ने सिलिंडर लूट लिए।
 

विज्ञापन
Oxygen cylinders looted by some people at Damoh District Hospital last night Madhya pradesh
मध्यप्रदेश के दमोह में ऑक्सीजन सिलिंडर की लूट - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में ऑक्सीजन सिलिंडर की लूट का मामला सामने आया है। अस्पताल में जैसे ही ऑक्सीजन सिलिंडर की खेप पहुंची, वहां प्री कोविड वार्ड में मौजूद मरीज के परिजनों ने सिलिंडर लूट लिए और एक-एक सिलिंडर की जगह दो-दो सिलिंडर अपने पास रख लिए। 

विज्ञापन


वहीं जब अस्पताल के लोगों ने सिलिंडर वापस मांगे तो उनसे गाली-गलौच करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि रात में ही पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं दमोह जिलाधिकारी का कहना है कि अस्पताल को जैसे ही जानकारी मिली कि ऑक्सीजन सिलिंडर आने वाले हैं, तो मरीज के परिजन वहां सिलिंडर लूटने चले गए। हालांकि अस्पताल में ऑक्सीजन की मात्रा पर्याप्त थी। अब उन लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तक चला हंगामा
एएसपी शिव कुमार सिंह अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों पर दबाव बनाया लेकिन परिवार वाले नहीं माने। इसके बाद एएसपी वहां से चले गए। सुबह जब सिलिंडरों की जरूरत पड़ी तो फिर से हंगामा हुआ। जो मरीज सिलिंडर की मांग कर रहे थे उन्हें प्री कोविड वार्ड से सिलिंडर लाने के लिए कहा गया लेकिन वार्ड में जो लोग पहले से भर्ती थे, वो सिलिंडर देने को तैयार नहीं हुए। 

'मरीजों ने जबरन सिलिंडर छीने और अपने पास रख लिए'

बता दें कि अस्पताल में एक मरीज को एक सिलिंडर देने का नियम है लेकिन मरीजों के परिजनों दो-दो सिलिंडर अपने पास रखे हुए थे, क्योंकि उन्हें डर था कि ऑक्सीजन सिलिंडर कम हो जाएगा। अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि प्री कोविड वार्ड के मरीजों ने जबरन सिलिंडर छीन लिए थे और वापस नहीं कर रहे थे। हालांकि कुछ सिलिंडर वापस आ गए थे। 

ये मामला मंगलवार देर रात 11.30 बजे का बताया जा रहा था। मरीज के परिजन ऑक्सीजन सिलिंडर लेने पर कर्मचारी पर दबाव बनाते रहे और विवाद की स्थिति शुरू हो गई। डॉ. तिमोरी ने बताया कि एसपी को पत्र लिखा गया कि ऑक्सीजन सिलिंडर का ट्रक आने पर मरीज के परिजन सिलिंडर उठाकर ले जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed