फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Order to remove photographs of pm Modi and shivraj singh from homes built under PM Housing Scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों से मोदी एवं चौहान की तस्वीरें हटाने का आदेश

Thu, 20 Sep 2018 04:42 AM IST
भाषा, ग्वालियर
भाषा, ग्वालियर Updated Thu, 20 Sep 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
Order to remove photographs of pm Modi and shivraj singh from homes built under PM Housing Scheme
pm Modi, shivraj singh chouhan
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों की टाइलों से हटाने का आदेश दिया है। यह जानकारी याचिकाकर्ता के वकील अंकुर मोदी ने दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंकुर ने बताया कि अदालत ने यह निर्णय मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के स्वतंत्र पत्रकार संजय पुरोहित की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन


संजय के वकील अंकुर मोदी ने बताया कि उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के न्यायाधीश संजय यादव एवं विवेक अग्रवाल ने मध्यप्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह इस संबंध में 20 दिसंबर तक अपनी अनुपालन रिपोर्ट अदालत में पेश करे। इससे पहले खंडपीठ ने याचिकाकर्ता पुरोहित की जनहित याचिका पर केन्द्र एवं मध्यप्रदेश की सरकारों को नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरोहित ने राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाने के कदम को चुनौती दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed