फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Operation Ganga: Romania Mayor clashes with Scindia; Congress claims - Scindia was taking credit of rescue

Operation Ganga: रोमानिया के मेयर से भिड़ गए सिंधिया; कांग्रेस का दावा- क्रेडिट लेने की होड़ में बहस हुई

Thu, 03 Mar 2022 06:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/नई दिल्ली Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 03 Mar 2022 06:15 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया में हैं। वे वहां यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने गए हैं। इस दौरान रोमानिया के एक अफसर से उनकी बहस को लेकर वीडियो वायरल हुआ है। 
 

विज्ञापन
Operation Ganga: Romania Mayor clashes with Scindia; Congress claims - Scindia was taking credit of rescue
ज्योतिरादित्य सिंधिया और वायरल वीडियो की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए रोमानिया गए हुए हैं। वहां पर एक नेता के साथ उनकी बहस का एक वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि यह बहस सिर्फ श्रेय लेने की होड़ की वजह से हुई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि सिंधिया को जो शख्स खरी-खोटी सुना रहा है, वह रोमानिया का मेयर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



खैर, जो वीडियो वायरल हुआ है, उसकी हम पुष्टि नहीं करते। वीडियो 43 सेकंड का है। इसमें रोमानिया का मेयर सिंधिया से कहता दिख रहा है कि आप यह मत बोलो। इस पर सिंधिया कहते हैं कि हमें जो बोलना है, वह बोलेंगे। आप यह तय नहीं कर सकते। तब भड़कते हुए मेयर कहता है कि आप इन्हें बताइए कि यह लोग कब जाने वाले हैं। कैसे जाने वाले हैं। आप इन्हें कैसे लेकर जाओगे? हमने इनके (छात्रों के) लिए खाने की, रहने की व्यवस्था की है। इतना कहकर वह शख्स निकल जाता है। दूसरी ओर सिंधिया वहां खड़े भारतीय छात्रों को उन्हें निकालने की योजना बताते हैं। साथ ही सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हैं। सिंधिया कहते दिख रहे हैं कि हमारा प्लान है कि हम हर कैंप से सभी भारतीय छात्रों को निकालकर ले जाएंगे। साथ ही रिकॉर्ड पर रोमानिया सरकार को धन्यवाद देते भी दिखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि जुमला भारत में काम करता है लेकिन विदेश की धरती पर नहीं। देखिए राहत शिविर में रोमानिया के मेयर ने किस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया को पाठ पढ़ाया। उनसे कहा कि आप कब यहां से जाओगे। राहत शिविर में जगह और खाना हम दे रहे हैं, आप नहीं। कांग्रेस प्रवक्ता का दावा है कि इस दौरान छात्रों ने ताली बजाई।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed