{"_id":"5e0e20ccbeab98ea7218987b","slug":"one-thousand-government-medical-college-teachers-resigned-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: मेडिकल कॉलेज के एक हजार शिक्षकों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: मेडिकल कॉलेज के एक हजार शिक्षकों ने दिया इस्तीफा
Thu, 02 Jan 2020 10:26 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के कम से कम 1,000 शिक्षकों ने पिछले 48 घंटों में इस्तीफा दे दिया है। यूनियन ने गुरुवार को बताया कि समयबद्ध पदोन्नति सहित अन्य मांगों को न मानने के कारण शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
यह विरोध सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में सेवाओं को प्रभावित कर सकता है। केंद्रीय चिकित्सा शिक्षक संघ की राज्य इकाई के सचिव डॉ. राकेश मालवीय ने बताया कि प्रदर्शनकारी शिक्षक नौ जनवरी से ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अन्य कॉलेजों के 2,300 शिक्षकों के शुक्रवार तक इस्तीफा देने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मालवीय ने बताया कि हम चाहते हैं कि राज्य सरकार हमारे लिए एक स्पष्ट नीति बनाए और सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और भत्तों में विसंगतियों को दूर करे। नौ जनवरी से सरकार द्वारा संचालित 13 मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में भी काम करने वाले शिक्षकों की अनुपस्थिति चिकित्सा सेवाओं को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
