फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One person was seriously injured during a collision between two bikes

MP News: बहन से मिलने जा रहा भाई हादसे का हुआ शिकार, दो बाइक की आपस में हुई जबरदस्त भिड़ंत, बाल-बाल बचा युवक

Mon, 22 Aug 2022 06:01 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 06:01 PM IST
सार

बन्ना नाला के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। रॉग साइड आ रही बाइक ने दूसरी में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके बाद यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
One person was seriously injured during a collision between two bikes
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के बन्ना नाला के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि रॉग साइड आ रही बाइक ने दूसरी में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके बाद यह हादसा हुआ। घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भतीजा बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार पुष्पेंद्र राठौर बाइक पर सवार होकर महरोई से डगडोहा गांव अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहा था। उसके साथ भतीजा समीर सिंह उम्र 17 साल वर्ष भी बाइक पर सवार था। बताया गया है कि उनकी बाइक में रॉग साइड से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र को सिर समेत कई जगह चोटें आई है। घायल को उपचार के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


हालांकि, घटना में उसका भतीजा बाल-बाल बच गया है। यह हादसा सोमवार दोपहर 1 बजे हुआ। आरोप है कि रॉग साइड चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसकी वजह से हादसे होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed