{"_id":"e6cc63f1cdc2c40f581ca85eefa760e7","slug":"one-died-from-indore-in-kenya-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीनिया के आतंकी हमले में मध्यप्रदेश लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीनिया के आतंकी हमले में मध्यप्रदेश लहूलुहान
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीनिया की राजधानी नैरोबी के मॉल में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 68 हो गई है। मरने वालों में 6 भारतीय हैं जिनमें इंदौर का 8 साल का प्रमांशु जैन और घायलों में खंडवा की एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
आखों के सामने खो दिया बेटे को
इंदौर के मनोज जैन का परिवार हमले के वक्त संडे आउटिंग पर मॉल में था। उनका आठ साल का बेटा प्रमांशु भी गोलियों का शिकार हो गया। मनोज की पत्नी मुक्ता जैन व बड़ी बेटी 12 वर्षीया पूर्वी जैन भी हमले में जख्मी हो गए। डेढ़ साल तक इंदौर में पोस्टिंग के बाद मनोज जैन दो माह पहले ही बैंक ऑफ बड़ौदा की नैरोबी ब्रांच में तबादले पर गए थे।
विज्ञापन
खंडवा की शोभना को लगी दो गोलियां
इस आतंकी हमले में खंडवा की शोभना दीक्षित भी घायल हैं। उन्हें दो गोलियां लगी हैं और फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के वक्त वे अपने स्टूडेंट के साथ मॉल में थी। शोभना नैरोबी के एक कॉलेज में हिंदू धर्म की लेक्चरर हैं। इस घटना के बाद उनके परिवार वाले चाहते हैं कि शोभना वापस भारत लौट आंए।
विज्ञापन
