{"_id":"609829448ebc3ed1fd0838b3","slug":"one-dead-and-four-injured-as-vehicle-carrying-oxygen-overturns-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: ऑक्सीजन सिलिंडर ले जा रहा वाहन पलटा, एक महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: ऑक्सीजन सिलिंडर ले जा रहा वाहन पलटा, एक महिला की मौत, चार घायल
Mon, 10 May 2021 12:03 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 May 2021 12:03 AM IST
सार
- दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर गाड़ी का टायर फटने से हुई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा एक वाहन पलट गया। इस हादसे में 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक महिला और घायल भी उसी वाहन में यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
उप पुलिस अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि चालक सहित अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृत महिला की पहचान दाखो आदिवासी के रूप में हुई है जो रास्ते में श्योपुर जाने को वाहन में सवार हुई थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर गाड़ी का टायर फटने से हुई। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
