फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar News: Licenses of many boat operators canceled in Omkareshwar

Omkareshwar News: ओंकारेश्वर में नाव संचालन पर कड़ी कार्रवाई, कई नाव संचालकों के लाइसेंस निरस्त

Mon, 08 Sep 2025 10:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 08 Sep 2025 10:53 PM IST
सार

सुरक्षा नियमों की अनदेखी और नाबालिगों द्वारा नाव संचालन की शिकायतों के बाद कई नाव संचालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। जांच के दौरान यात्रियों को बिना लाइफ जैकेट सवारी कराना, नाबालिगों से नाव चलवाना और अवैध नाव संचालन जैसे मामले सामने आए।

विज्ञापन
Omkareshwar News: Licenses of many boat operators canceled in Omkareshwar
नर्मदा तट पर खड़ी नाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर नगर परिषद ओंकारेश्वर ने सख्ती दिखाई है। नाव संचालन में हो रही लापरवाही और नाबालिगों द्वारा नाव चलाने की शिकायतों पर नगर परिषद ने कड़ा कदम उठाते हुए कई नाव संचालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।नगर परिषद सीएमओ संजय गीते के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक नीरज रावत ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई नाव संचालकों को सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी करते पाया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मुकेश पिता रामू की नाव क्रमांक 150 में यात्री बिना लाइफ जैकेट के नाव के अगले हिस्से में बैठे सेल्फी ले रहे थे। वहीं, महेश पिता बुधिया की नाव क्रमांक 95 का संचालन एक नाबालिग कर रहा था। जब नगर परिषद टीम ने उससे दस्तावेज मांगे तो वह मौके से फरार हो गया। इसी तरह मनोज पिता लक्ष्मण वर्मा की नाव क्रमांक 180 में भी यात्रियों को बिना लाइफ जैकेट के सवारी कराई जा रही थी। इसके अलावा, सुखराम पिता मुन्नालाल को अवैध रूप से नाव संचालन करते पाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिप्रा कार हादसा: सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव भी बरामद, बंपर हाथ लगा; कार और महिला आरक्षक की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद तहसीलदार उदय मंडलोई ने भी सभी नाव संचालकों को चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नाबालिगों से नाव संचालन न कराया जाए, शराब पीकर नाव न चलाई जाए और नावों को घाट पर व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाए। साथ ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट पर पर्याप्त जगह छोड़ी जाए। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की सख्ती से हादसों पर रोक लगेगी और श्रद्धालुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed