फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Shipra Car Accident: Sub-Inspector Madanlal Ninama’s Body Found, Search for Missing Woman Constable and Car Co

शिप्रा कार हादसा: सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव भी बरामद, बंपर हाथ लगा; कार और महिला आरक्षक की तलाश जारी

Mon, 08 Sep 2025 07:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 08 Sep 2025 07:28 PM IST
सार

शिप्रा नदी कार हादसे के तीसरे दिन सोमवार को सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव भैरवगढ़ पुलिया के नीचे से बरामद हुआ। इससे पहले रविवार को उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव भी मिल चुका है। हादसे में लापता महिला आरक्षक आरती पाल और कार की तलाश अब भी जारी है।

विज्ञापन
Shipra Car Accident: Sub-Inspector Madanlal Ninama’s Body Found, Search for Missing Woman Constable and Car Co
नदी में मिला सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिप्रा नदी कार हादसे के बाद रेस्क्यू टीम की लगातार खोजबीन के दौरान सोमवार को सब इंस्पेक्टर मदनलान निनामा का शव भी मिल गया है। सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव भैरवगढ़ पुलिया के नीचे से बरामद हुआ। महिला आरक्षक आरती पाल और कर की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन




जानकारी देते हुए सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि सब इंस्पेक्टर का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर भैरवगढ़ ब्रिज के पास मिला है। इसके पूर्व रविवार सुबह उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव भी यही से मिला था। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम महिला आरक्षक आरती पाल और लापता कार की तलाश कर रही है। ये हादसा शनिवार रात 9 बजे आस पास हुआ था। शिप्रा नदी के ब्रिज से कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई थी। कार में कुल तीन लोग सवार थे। अब तक दो लोगों शव मिल चुके हैं।
विज्ञापन


चार नाव और 65 गोताखोर महिला आरक्षक को ढूंढने में लगे
शिप्रा नदी के बड़े पुल पर बहती शिप्रा नदी में पुलिसकर्मियों की कार गिरने की घटना को 48 घंटे बीत गए हैं। अब एनडीआरएफ की टीम कार में बही महिला आरक्षक के शव ढूंढ नहीं पाई है। शनिवार शाम हुई घटना में उन्हेल टीआई की डूबने से मौत हो गई थी, उनका और सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव मिल गया है। अभी भी चार नाव और 65 गोताखोर लगातार महिला आरक्षक को ढूंढने के काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- चंद्रग्रहण के समय मां शारदा मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, भक्त बोले- उतर आया माता का कवच! Video


यह है पूरी घटना
अनंत चतुर्दशी की रात 9 बजे के आसपास पुलिसकर्मियों की कार शिप्रा नदी के बड़नगर रोड वाले बड़े पुल से गिर गई थी। इस दौरान नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था और शिप्रा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ था। इसके चलते कार तेजी से बह गई। पुलिस प्रशासन ड्यूटी पर लगा हुआ था, इसलिए तत्काल मदद नहीं मिल पाई। घटना की खबर लगते ही पुलिस टीम और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन रात में कुछ पता नहीं चल पाया। अगले दिन सुबह से नदी में बहे टीआई, दोनों पुलिसकर्मियों और कार की खोजबीन शुरू की गई। रविवार सुबह 9 बजे भैरवगढ़ पुल के नीचे से उन्हेल टीआई अशोक शर्मा का शव मिल गया। शव को अस्पताल लाया गया और बाद में परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। रविवार को ही स्व. टी आई अशोक शर्मा का पुलिस ने गॉड ऑफ़ वार्नर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा एवं पुलिस के अन्य अधिकारी तथा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव ने श्रद्धांजलि दी। सोमवार को दूसरे दिन भी सुबह कार और दोनों पुलिसकर्मियों की खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव भैरवगढ़ पुलिया के नीचे से बरामद हुआ। वहीं, महिला आरक्षक आरती पाल की तलाश अभी भी जारी है।



कांच तोड़कर बाहर निकले होंगे टीआई अशोक शर्मा
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि टीआई उन्हेल अशोक शर्मा ने गाड़ी गिरते ही कांच फोड़ कर बाहर निकालने की कोशिश की होगी, क्योंकि उनके हाथ में चोट के निशान मिले थे। इसलिए कार से निकलकर उनका शव दूर चला गया था। इधर, महिला आरक्षक और कार की खोजबीन सतत रूप से चल रही है।

कार का बंपर मिला
उज्जैन पुलिस को रेस्क्यू के दौरान कार तो नहीं मिली लेकिन कार का बंपर नदी से बरामद हो गया है। जिससे पता चला है कि कार का नंबर एमपी 13 सीसी 7292 है। यह बंपर एक्सीडेंट स्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला है। कार भी आसपास मिल सकती है। इसी को लेकर अब यहां भी सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। एडीआरएफ की टीम मौके पर है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed