Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar: Elderly Residents Attend Special Programme on Yoga, Health, Spirituality and Cyber Safety

ओंकारेश्वर: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए विशेष आयोजन, योग-ध्यान के साथ साइबर सुरक्षा के बताए गुर

Sat, 28 Nov 2026 04:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 04:44 PM IST
सार

श्री वैष्णव वृद्धाश्रम में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुजुर्गों को योग, ध्यान और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई, वहीं साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए।

विज्ञापन
Omkareshwar: Elderly Residents Attend Special Programme on Yoga, Health, Spirituality and Cyber Safety
अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक सरोकार और बुजुर्गों के सम्मान की भावना को साकार करते हुए आश्रम शांति निकेतन शिक्षा समिति द्वारा संचालित श्री वैष्णव वृद्धाश्रम ओंकारेश्वर में सामाजिक न्याय विभाग खंडवा के तत्वावधान में अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता, योग और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सम्मान और अपनत्व का अनुभव कराना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के समग्र अधिकारी श्री प्रमोद मुजाल्दे, बाबू भाई पचोले, नगर परिषद से शर्मिला जी, आयुष विभाग से डॉ. दिलीप बिरला एवं डॉ. ललित बिरला, पुलिस विभाग से महिला एसआई फूलवती एवं आरक्षक नितिन पाठक तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खंडवा से श्यामा दीदी, अनुप्रिया दीदी और डांस टीचर सोलंकी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने वृद्धजनों को ईश्वरीय योग, ध्यान और सकारात्मक विचारों के माध्यम से मानसिक शांति एवं आत्मिक प्रसन्नता का महत्व समझाया। वहीं आयुष विभाग के चिकित्सकों ने योगासन और नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग और संतुलित जीवनशैली अपनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव तथा स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: पानी की बोतलों पर खाद्य विभाग का छापा, 2500 लीटर पानी पर नहीं मिली निर्माण तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित बालक-बालिकाओं एवं अन्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आरक्षक नितिन पाठक ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, अनजान लिंक, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान तथा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की जानकारी देते हुए बताया कि थोड़ी सी सावधानी से स्वयं और अपने परिवार को साइबर अपराधों का शिकार होने से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संगीतमय भजन कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। वृद्धजनों ने भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन में वृद्धाश्रम ओंकारेश्वर प्रबंधन के श्री संजय खत्री, समाजसेवी धीरज भावसार, रत्न सिंह चंदेल, हीरालाल प्रजापति, दिनेश जी तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉ. बिरला का विशेष सहयोग रहा।

बुजुर्गों का सम्मान ही संस्कारों की पहचान
यह आयोजन केवल एक शासकीय जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देने का प्रयास भी रहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। जीवनभर परिवार और समाज के लिए अपना योगदान देने वाले बुजुर्गों को जीवन के इस पड़ाव पर सम्मान, अपनत्व, स्वास्थ्य सुविधाएं और भावनात्मक सहारा मिलना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा के संस्कार भी प्रदान करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed