फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar: CM's mass marriage ceremony took place for the first time in the pilgrimage city of Omkareshwar

Omkareshwar: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में पहली बार हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, 223 जोड़े बंधे बंधन में

Wed, 30 Apr 2025 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 08:31 PM IST
सार

ओंकारेश्वर में पहली बार निःशुल्क मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन हुआ, जिसमें 223 जोड़ों का विवाह नगर परिषद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विधायक नारायण पटेल ने आशीर्वाद और 49,000 की सहायता राशि वितरित की। मुख्यमंत्री और मंत्री विजयवर्गीय की ओर से शुभकामनाएं भी दी गईं।

विज्ञापन
Omkareshwar: CM's mass marriage ceremony took place for the first time in the pilgrimage city of Omkareshwar
ओंकारेश्वर में 223 जोड़ों का विवाह हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के इतिहास में पहली बार नगर परिषद ओंकारेश्वर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में कुल 223 वर-वधू के जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं। विधायक पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सभी जोड़ों को उनकी ओर से आशीर्वाद प्रेषित करने को कहा। मुख्यमंत्री की ओर से प्रत्येक नवदंपती को एक-एक पौधा और एक सकोरा (पक्षियों के लिए जलपात्र) भेंट स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय आचार्य शंकर प्रकट उत्सव प्रारंभ, निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक पटेल ने प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49,000 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज के दिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिवस भी है, इस अवसर पर उन्होंने मंत्री विजयवर्गीय को शुभकामनाएं दीं और सभी उपस्थित जनों को उनके नेतृत्व में शहरी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में दो मई तक मनेगा एकात्म पर्व, 500 शंकरदूतों का होगा दीक्षा संस्कार

समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। नगर परिषद ओंकारेश्वर की ओर से वर-वधू के परिवारों को विवाह के सभी आवश्यक संसाधन निशुल्क प्रदान किए गए। विवाह स्थल को पारंपरिक और धार्मिक रंगों से सजाया गया था, जहां मंत्रोच्चार और वैदिक विधि से विवाह सम्पन्न कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed