फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nupur Sharma: Union Minister Prahlad Patel said – Pakistan is behind the violence in the country, we have to be alert

Prophet Remarks Row: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- हिंसा के पीछे पाकिस्तान, हमें सजग रहना होगा

Sat, 11 Jun 2022 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 07:14 PM IST
सार

देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन-हिंसा पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया है। कहा कि देश की प्रतिष्ठा और शांति से पाकिस्तान जलता है। 

विज्ञापन
Nupur Sharma: Union Minister Prahlad Patel said – Pakistan is behind the violence in the country, we have to be alert
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी का मामला गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए गए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देशभर में देखे गए विरोध प्रदर्शनों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया है।  
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शनिवार को जबलपुर में थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं, देश की राजनीतिक पार्टियां भी जानती हैं कि कुछ लोग देश की शांति, देश की प्रतिष्ठा को भंग करना चाहते हैं। बढ़ती प्रतिष्ठा को देखकर जो लोग जलते हैं, वे ऐसा कर रहे हैं। जो हिंसा कर रहे हैं, वो कौन हैं। वो हमारा पड़ोसी पाकिस्तान है।
विज्ञापन

 
सरकार वो सब करेगी, जो कानून के दायरे में हो सकता है
पटेल ने कहा कि धर्म के नाम पर कुछ उन्मादियों को उपयोग करते हुए ऐसा किया जा रहा है। अगर कोई इस रास्ते पर जा रहा है देश को सजग होना होगा, सरकार तो सजग है ही। कानून के दायरे में जो हो सकता है, वो सरकार करने वाली है। लेकिन हमारी इस मिलीजुली संस्कृति का, जिसमें कहीं टकराव नहीं है। वहां यह परिस्थिति ये पैदा कर रहा है। ये देश के लिए चुनौती है, चिंता का विषय है, हम सबको सजग होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया पर साधा निशाना
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पर बढ़ते ईडी के शिकंजे और कांग्रेसियों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उनका कहना था कि ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस सांसदों का प्रस्तावित प्रदर्शन जांच से बचने की ढाल है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी को पार्टी को ढाल नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि अगर कुछ गलत नहीं होगा तो उन्हें भी कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed