फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NSUI audio chat case: Narottam said Congress is training student wing for scams, Dada who Kamal Nath should clarify

NSUI का ऑडियो चैट मामला: नरोत्तम बोले- कांग्रेस छात्र विंग को घोटालों की ट्रेनिंग दे रही, दादा कौन कमलनाथ स्पष्ट करें

Thu, 12 May 2022 04:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 May 2022 04:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की ऑडियो और चैट वायरल होने के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस छात्र विंग को घोटालों की ट्रेनिंग दे रही है।

विज्ञापन
NSUI audio chat case: Narottam said Congress is training student wing for scams, Dada who Kamal Nath should clarify
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे नए विवादों में फंस गए हैं। एक ऑडियो और चैट वायरल हो रही है, जिसमें वे एक उम्मीदवार से जिला अध्यक्ष बनने के लिए डील कर रहे हैं। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस छात्र विंग को घोटालों की ट्रेनिंग दे रही है।

विज्ञापन

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के ऑडियो और चैटिंग से कांग्रेस का असल रूप सामने आया। उन्होंने कहा कि चैटिंग देख लो, ऑडियो सुन लो, छोटे पद का यह रेट है तो बड़े पद पर क्या देकर आए होंगे? 8 महीने में NSUI प्रदेश अध्यक्ष क्यों बदला, यह भी स्पष्ट हो रहा है। ऑडियो चैटिंग से सब साफ हो रहा है। कांग्रेस छात्र विंग को घोटालों और भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग दे रही है। बड़ा पीड़ादायक प्रसंग है और ये दादा कौन हैं, कमलनाथ जी को स्पष्ट करना चाहिए मीडिया के सामने, कांग्रेस का दूसरा नाम करप्शन पार्टी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष का कथित ऑडियो और चैटिंग वायरल हो रही है। इसमें वे शहर के अनुसार यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई अध्यक्ष के रेट पर बात कर रहे हैं। साथ ही एक चैट भी वायरल हो रही है। इसमें वह एसएसयूआई का अध्यक्ष बनाने को लेकर रेट बता रहे हैं और किसी दादा से मिलने की बात कर रहे हैं। हालांकि, आशुतोष चौकसे ने साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत देकर पूरे मामले को झूठा और फेक बताया है। उनके खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का षडयंत्र करने की बात कही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed