{"_id":"6690b7fbcfd3158b2a04d466","slug":"niwari-news-body-of-a-teenager-missing-for-three-days-found-in-a-well-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Niwari News: तीन दिन से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, पिता ने युवक पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Niwari News: तीन दिन से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, पिता ने युवक पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 12 Jul 2024 10:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:28 AM IST
सार
कुएं में बेटी का शव मिलने के बाद पिता गांव के एक युवक पर उसकी बेटी को ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि उसकी लड़की का मोबाइल फोन भी उक्त लड़के के पास मिला है।
विज्ञापन
निवाड़ी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निवाड़ी जिले के मजल गांव से तीन दिन से लापता किशोरी का शव गांव में ही स्थित बगिया वाले हार के एक कुएं मिला। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जेरोन और पृथ्वीपुर पुलिस ने शव को कुए से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं किशोरी की पिता ने गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि उक्त लड़का ही उसकी बेटी को ले गया था। पिता ने बताया है कि उसकी लड़की का मोबाइल फोन भी उक्त लड़के के पास मिला है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामल की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवती की हत्या की गई या आत्महत्या है।
विज्ञापन
