फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   nift_joint director_molest

'चेंबर में छात्राओं से अश्लील हरकतें करते थे ज्वाइंट डायरेक्टर'

Wed, 04 Dec 2013 12:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
nift_joint director_molest

भोपाल के राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान के ज्वाइंट डायरेक्टर बसंत कोठारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। संस्थान की ही सात छात्राओं ने यह आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आरोप लगने के बाद बसंत कोठारी का कोठारी का जोधपुर एनआईएफटी तबादला कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में बसंत कोठारी का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिल है लेकिन जांच आयोग उन्हें 11 दिसंबर को जवाब देने का नोटिस भेज चुका है।
विज्ञापन


शराब पीकर अश्लील हरकतें
एनआईएफटी की प्रोफेसर और छात्राओं का आरोप है कि कोठारी हर रोज उन्हें चेंबर में बुलाते थे। फिर चेंबर में अकेला पाकर उनसे अश्लील बातें करते थे, उन्हें छूने की कोशिश करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर ने चुप रहने को कहा
छात्राओं ने महिला प्रोफेसरों को ज्वाइंट डायरेक्टर की करतूतें बताईं। इसके बाद प्रोफेसर व छात्राओं ने इसकी शिकायत तत्कालीन डायरेक्टर एमपी निगम से की। निगम ने उन्हें चुप रहने को कहा। फिर छात्राओं व प्रोफेसरों ने संस्थान के दिल्ली मुख्यालय में शिकायत की। मुख्यालय ने भी शिकायत में कोई दिलचस्पी नहीं ली।


मुझे कोई नोटिस नहीं मिला

मुझे नहीं पता मेरा तबादला क्यों किया गया है। सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोप निराधार हैं। मेरे पास अब तक दिल्ली मुख्यालय से कोई नोटिस नहीं आया है। न ही मध्यप्रदेश महिला आयोग ने इस संबंध में कोई नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने पर मैं कोई जवाब दूंगा।
-बसंत कोठारी, ज्वाइंट डाटरेक्टर जोधपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed