{"_id":"625eb5414c0ea970332a24f7","slug":"netaji-adopted-this-path-to-get-ticket-congress-leader-of-sheopur-complained-on-cm-helpline-and-asked-for-assembly-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट पाने नेताजी ने अपनाया ये रास्ता: श्योपुर के कांग्रेस नेता ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर मांगा विधानसभा का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट पाने नेताजी ने अपनाया ये रास्ता: श्योपुर के कांग्रेस नेता ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर मांगा विधानसभा का टिकट
Tue, 19 Apr 2022 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 06:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर कस्बे के एक कांग्रेस नेता ने कांग्रेस से विधानसभा टिकट पाने के लिए अनोखा रास्ता अपनाया है। नेता ने सीएम हेल्पलाइन पर टिकट की मांग कर डाली। शिकायत का स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता ने खुद सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
विज्ञापन
बृजमोहन गर्ग ने कांग्रेस पार्टी का टिकट पाने के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर कस्बे के एक कांग्रेस नेता ने कांग्रेस से विधानसभा टिकट पाने के लिए अनोखा रास्ता अपनाया है। नेता ने सीएम हेल्पलाइन पर टिकट की मांग कर डाली। शिकायत का स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता ने खुद सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। टिकट के दावेदार अभी से सक्रिय हो गए हैं। ऐसे ही एक दावेदार श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से सामने आए हैं। विजयपुर नगर निवासी बृजमोहन गर्ग ने कांग्रेस पार्टी का टिकट पाने के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
उनकी शिकायत है कि वे सन 1972 से कांग्रेस पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता बनकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। इसलिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाकर मांग की है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों में टिकट देकर एक मौका दे ताकि वे क्षेत्र की जनता की बेहतर ढंग से सेवा कर सकें। सीएम हेल्पलाइन पर की गई इस अनोखी शिकायत को कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। कांग्रेस नेता बृजमोहन गर्ग का कहना है कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि वहां हर व्यक्ति की हर समस्या का समाधान होता है। इसलिए उनकी भी समस्या का समाधान किया जाएगा।