फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neemuch Violence : दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल, उपद्रवियों ने पत्थर फेंके, धारा 144 लागू

Tue, 17 May 2022 12:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 17 May 2022 12:25 PM IST
सार

नीमच जिले के पुरानी कचहरी क्षेत्र में दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर दो समुदायों में विवाद हो गया। उपद्रवियों ने पथराव कर और वाहन में आग लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की। फिलहाल जिला प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू की है।

विज्ञापन
MP Neemuch Clashes over Installation of Hanuman Statue near Dargah Section 144 Imposed in Neemuch
नीमच में दो समुदाय भिड़े। - फोटो : सोशल मीडिया
खरगोन और सेंधवा के बाद अन्य शहरों से भी सांप्रदायिक झड़पों की घटनाएं सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर सोमवार देर रात दो समुदायों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


मामला जिले के पुरानी कचहरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर एक बाइक में आग लगा दी और महौल बिगाड़ने की कोशिश। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए  पुलिस ने दुकानें बंद कराई और आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की, पुलिस को लाठियां भी भाजनी पड़ी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है। पथराव में नीमच टीआई के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।
MP Neemuch Clashes over Installation of Hanuman Statue near Dargah Section 144 Imposed in Neemuch
नीमच में पुलिस वाहन हर क्षेत्र में घूमकर नजर रख रहा है। - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला
जिले के पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार फीट की सरकारी जमीन पर एक दरगाह है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दरगाह के पास ही कुछ लोगों ने हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की। इस दौरान दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ समय बाद उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।
MP Neemuch Clashes over Installation of Hanuman Statue near Dargah Section 144 Imposed in Neemuch
वह दरगाह जिसके पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी
विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए कंट्रोल रूम बुलाया था। इस बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू माहौल खराब करने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Neemuch Clashes over Installation of Hanuman Statue near Dargah Section 144 Imposed in Neemuch
दरगाह के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। - फोटो : अमर उजाला
आंसू गैस के गोले छोड़े गए
एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंची, स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भाजी गईं। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। सभी दुकानदारों को घर भेज दिया। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से नजर रख रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed