फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   National herald scam: National Herald's property will be investigated in Bhopal, orders of minister to set up

National Herald: भोपाल में नेशनल हेराल्ड की संपत्ति की होगी जांच, मंत्री ने दिए जांच समिति बनाने के आदेश

Fri, 05 Aug 2022 10:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Aug 2022 10:35 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नेशनल हेराल्ड की संपत्ति की जांच होगी। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नेशनल हेराल्ड को प्रेस कॉम्प्लेक्स में आवंटित भूंखड में शर्तों का उल्लंघन कर व्यावसायिक निर्माण करने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
National herald scam: National Herald's property will be investigated in Bhopal, orders of minister to set up
मध्यप्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : Twitter@

विस्तार

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति की जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि नेशनल हेराल्ड ने भोपाल के प्रेस कॉम्प्लेक्स में आवंटित भूखंड में शर्तों का उल्लंघन कर वाणिज्यिक निर्माण किया है। इस संबंध में मंत्री का कहना है कि अगर संपत्ति का वाणिज्यिक इस्तेमाल करने की शिकायत सही पाई गई तो उसे सील किया जाएगा। 
विज्ञापन


नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भोपाल में नेशनल हेराल्ड की संपत्ति की जांच होगी। जो लोग संपत्ति का कमर्शियल उपयोग कर रहे हैं या जिन लोगों ने किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर जगह ली, जिसे अपने नाम करा लिया। ऐसे लोगों की भी जांच होगी। बता दें नेशनल हेराल्ड के प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित संपत्ति पर विशाल मेगा मार्ट समेत कई वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित कर रही हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि जांच समिति के गठन के आदेश दे दिए हैं। आवंटित भूखंड के प्रयोजन का उल्लंघन किनके द्वारा किया गया। भूखंडों का विक्रय किनके द्वारा किया गया। व्यवसायिक निर्माण किसने किया, कौन जिम्मेदार है, इन बिन्दुओं पर समिति जांच करेगी और अपना प्रतिविदेन एक माह में प्रस्तुत करेगी।
 
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सबसे पहले 2012 में नेशनल हेराल्ड केस का मुद्दा उठाया। इसके बाद 2014 में ईडी ने संज्ञान लेते हुए मामले में मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया। इस केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा समेत अन्य को आरोपी बनाया। ईडी ने सोनिया और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए समन जारी किया। इसमें सोनिया गांधी से पूछताछ ईडी कर चुकी है। ईडी ने दिल्ली की नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी के ऑफिस को सील कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed