फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nathuram Godse was a Nationalist said BJP Leader Usha thakur

प्रज्ञा के बाद अब इस भाजपा नेता ने गोडसे को बताया राष्ट्रवादी, पीएम की नाराजगी का कोई असर नहीं

Thu, 30 May 2019 08:14 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 30 May 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
Nathuram Godse was a Nationalist said BJP Leader Usha thakur
उषा ठाकुर - फोटो : social media

भाेपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे वाले बयान के बाद काफी बवाल मचा। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह प्रज्ञा को कभी माफ नहीं करेंगे। लेकिन प्रज्ञा के इस बयान को लोग भूल पाते इससे पहले ही भाजपा की एक और नेता ने गोडसे को राष्ट्रवादी बता दिया है।


loader

महू से भाजपा की विधायक उषा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी कहा है। उषा ने देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति के कार्यक्रम में संबंधित सवाल के जवाब में गोडसे के लिए कहा कि वे राष्ट्रवादी थे। उन्होंने कहा कि उस समय क्या परिस्थिति रही होगी, जो उन्होंने यह निर्णय लिया, हमको इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। 

गोडसे पर इस बयान के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की सोच उजागर हो रही है कि इनके दिल में क्या, दिमाग में क्या और इनके विचार क्या हैं? 

भाजपा का मजाक उड़ाया

इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि उषा ने गोडसे को राष्ट्रवादी बताकर मोदी और भाजपा का मजाक उड़ाया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed