फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   narsinghpur hathinala waterfall selfie accident hyva truck four dead two critical jabalpur bhopal highway

MP: सेल्फी का एक पल और उजड़ गई कई घरों की दुनिया: वॉटरफॉल से लौट रहे छह दोस्तों को हाईवा ने कुचला, पांच की मौत

Mon, 20 Jul 2026 08:05 AM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 08:05 AM IST
सार

नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में हाथीनाला वॉटरफॉल से लौट रहे छह दोस्तों को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। सभी युवक हाईवे किनारे फोटो और सेल्फी ले रहे थे।

विज्ञापन
narsinghpur hathinala waterfall selfie accident hyva truck four dead two critical jabalpur bhopal highway
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। हाथीनाला वॉटरफॉल घूमकर लौट रहे छह दोस्त हाईवे किनारे फोटो और सेल्फी ले रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


हाथीनाला वॉटरफॉल से लौटते समय हुआ हादसा

विज्ञापन

यह हादसा रविवार शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा के इंदिरा नगर के पास हुआ। सभी युवक जबलपुर जिले के रहने वाले थे और छुट्टी के दिन हाथीनाला वॉटरफॉल पिकनिक मनाने गए थे। दिनभर घूमने और मौज-मस्ती के बाद वे स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में प्राकृतिक नजारे को कैमरे में कैद करने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी हाईवे किनारे रोक दी और फोटो व सेल्फी लेने लगे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी फोटो साबित होगा।

सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी युवक सड़क से करीब दो फीट दूर खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आया एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गया और सभी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट दूर जाकर गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

पांच युवकों की मौत

हादसे में जबलपुर के पावला निवासी राजेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21), नीरज सिंह लोधी (25) और जयपाल सिंह लोधी (30) को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। वहीं, आकाश सिंह लोधी (24) और गंभीर रूप से घायल हैं। 

यह भी पढ़ें-निजी विश्वविद्यालय विधेयक पर एबीवीपी का विरोध, बोले-शिक्षा नहीं बिकने देंगे, संशोधन वापस लेने की मांग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी अरविंद पटेल ने बताया कि वह अपनी दुकान में थे। अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो युवक सड़क पर लहूलुहान पड़े थे और हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय दुकानदार दीपक पटेल ने बताया कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही युवकों ने अपनी स्कॉर्पियो उनकी दुकान के पास खड़ी की थी। सभी हंसी-मजाक करते हुए फोटो और सेल्फी ले रहे थे। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों बाद इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही सातधारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि वाहन किस कंपनी या मालिक का है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

हाईवे पर सेल्फी और तेज रफ्तार का खतरनाक सबक

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही और सड़क किनारे रुककर फोटो-सेल्फी लेने के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है। रविवार की पिकनिक कुछ ही सेकेंड में मातम में बदल गई।  पूरे इलाके में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा है और लोग घायल के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed