फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narottam surrounded the Congress: said Patwari raised questions on Kamal Nath leadership, Patwari said - Kamal Nath is my leader

नरोत्तम ने कांग्रेस को घेरा: बोले पटवारी ने कमलनाथ नेतृत्व पर उठाए सवाल, पटवारी बोले- कमलनाथ मेरे नेता

Tue, 08 Mar 2022 01:58 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 08 Mar 2022 01:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने वाले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि पटवारी ने कमलनाथ नेतृत्व पर सवाल उठा दिए है। इस पर जवाब देते हुए जीतू पटवारी बोले कि कमलनाथ मेरे नेता है।  

विज्ञापन
Narottam surrounded the Congress: said Patwari raised questions on Kamal Nath leadership, Patwari said - Kamal Nath is my leader
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने वाले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पटवारी ने कमलनाथ नेतृत्व पर सवाल उठा दिए है। इस पर पटवारी ने कहा कि कमलनाथ मेरे नेता है।   

विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सदन में नेता प्रतिपक्ष है। यदि कोई पार्टी की लाइन कह देते है। इसके बावजूद भी कोई कहे कि मैं ऐसा 100 बार कहूंगा। मेरे ख्याल से तो उन्होंने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर ही उंगली उठा दी है। यह कमलनाथ जी के नेतृत्व पर उंगली है। सदन में जो कमलनाथ बोले वह रिकॉर्ड है। मैं संसदीय कार्य मंत्री के लिए मानता हूं कि जो सदन की प्रापर्टी बन जाए, उस पर कोई उंगली उठाए तो यह स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। मैं इस मामले में कमलनाथ जी से प्रार्थना करुंगा कि उनको इस मामले में कार्रवाई करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


वहीं इस पर सफाई देते जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ जी मेरा नेता है। हमेशा उनके निर्देशों का पालन करुंगा। वो मेरे नेता है और आगे भी रहेंगे। हम सब मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री बनवाएंगे। उन्होंने विधानसभा के अभिभाषण के बहिष्कार पर कहा कि पहले भी कई बार राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार हो चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें जीतू पटवारी ने प्रदेशहित में राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया था। इसके बाद कमलनाथ ने उनके निर्णय को गलत बताया था। इसके बाद कमलनाथ समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा पहुंच कर राज्यपाल के अभिभाषण को सुना था। इसके बाद फिर जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा था कि मैं अभी भी अपने निर्णय पर कायम हूं। प्रदेश की अराजक भाजपा सरकार के अभिभाषण का विरोध करता हूं। पटवारी ने इसके बाद ट्वीट करके कहा था कि कमलनाथ जी मेरे नेता है और रहेंगे। मेरा ध्येय कांग्रेस को मजबूत बनाना, लूट की सरकार को हटाना और कमलनाथ जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है, यह प्रयास सदैव चलता रहेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed