Narmada Jayanti: गौरव दिवस और नर्मदा जयंती की तैयारियां जोरों पर, कमिश्नर-कलेक्टर ने घाटों का लिया जायजा
नर्मदा तट पर और धार्मिक स्थलों पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी होंगे। मुख्य कार्यक्रम 27 और 28 जनवरी सेठानी घाट पर किया जाएगा, जिसमें भारत की सुप्रसिद्ध स्पीक मैके संस्था तथा संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
विस्तार
मां नर्मदा जयंती महोत्सव और नगर का गौरव दिवस दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। नर्मदापुरम जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुटा है। नर्मदापुरम कमिश्नर श्रीमन शुक्ला ने शुक्रवार को नर्मदा जयंती महोत्सव और गौरव दिवस की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मुख्य अतिथि के हेलीपैड आगमन पर व्यवस्थाओं से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल सर्किट हाउस से सेठानीघाट तक जलमार्ग का भ्रमण कर तैयारियां देखी। उन्होंने सभी तैयारियों को मूर्त रूप देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कमिश्नर शुक्ला ने निर्देश दिए कि मां नर्मदा जयंती एवं गौरव दिवस हर्ष उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाए। आयोजनों के दौरान घाटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रहे। घाटों की साफ-सफाई, रंग रोगन एवं मरम्मत के कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाए। इसके पहले, कमिश्नर श्रीमन शुक्ला ने कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजनों के संबंध में बैठक कर जलमंच, विद्युत, सुरक्षा, ट्रैफिक आदि व्यवस्थाओ की समीक्षा भी की। बैठक में सीएमओ श्री नवनीत पांडे ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोजनों की तैयारियों की जानकारी दी।
आकर्षक साज सज्जा से सजेंगे घाट और चौराहे
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सेठानी घाट सहित अन्य घाटों और प्रमुख चौक चौराहों को आकर्षक लाइटिंग और साज-सज्जा से सजाया जाएगा। प्रमुख चाैराहों पर सौंदर्यीकरण के तहत शाम के समय विशेष विद्युत सजावट भी की जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। साफ सफाई अभियान भी तेजी से जारी हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन
कलेक्टर सिंह ने बताया कि नर्मदा तट पर और धार्मिक स्थलों पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी होंगे। मुख्य कार्यक्रम 27 और 28 जनवरी सेठानी घाट पर किया जाएगा, जिसमें भारत की सुप्रसिद्ध स्पीक मैके संस्था तथा संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
नर्मदा जयंती पर 51 हजार दीपकों की मनमोहक छटा
नर्मदा जयंती के उत्सव पर्व पर सबसे प्रमुख आकर्षण दीपमालिका का होता है। इस बार 51 हजार दीपकों की छटा से नर्मदा तट शाेभायमान किया जाएगा। आतिशबाजी की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान इसमें मां नर्मदा में प्रदूषण भी नहीं हो, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।
मंगलाचरण से जयंती की शुरुआत
यह भी रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोहिनी शर्मा, एसडीओपी पराग सैनी, तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया, सीएमओ नवनीत पांडे, एसडीओ पीडब्ल्यूडी एके महाला, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट राजेश जैन, थाना प्रभारी विक्रम रजक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सेठानी घाट सहित अन्य घाटों और प्रमुख चौक चौराहों को आकर्षक लाइटिंग और साज-सज्जा से सजाया जाएगा। प्रमुख चाैराहों पर सौंदीर्यीकरण के तहत शाम के समय विशेष विद्युत सजावट भी की जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। साफ सफाई अभियान भी तेजी से जारी हैं।
