फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   narayan sai_6 girls_rape

'साईं ने 6 और लड़कियों से किया था रेप'

Thu, 10 Oct 2013 02:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Oct 2013 02:21 PM IST
विज्ञापन
narayan sai_6 girls_rape

आसाराम पर तमाम आरोपों के बाद अब उनके बेटे और परिवार के बाकी लोगों पर भी आरोपों की झड़ी लग गई है।

विज्ञापन


नारायण साईं और आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली सूरत की लड़की ने अब यह आरोप भी लगाया है कि नारायण साईं ने 6 और लड़कियों से दुष्कर्म किया है।

तीन लड़कियां इंदौर की
जानकारी के मुताबिक सूरत की लड़की ने यह बताया है कि इन 6 लड़कियों में से तीन लड़कियां मध्यप्रदेश के इंदौर की थीं बाकी तीन लड़कियां वड़ोदरा की हैं।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता आसाराम के ही एक आश्रम की संचालक रही है। पीड़िता के अनुसार नारायण सांई का इतना आतंक था कि साधिकाएं उसके खिलाफ कुछ नहीं बोल सकती थीं।

उसका आरोप है कि आश्रम संचालन के दौरान उसके सामने देश के कई हिस्सों से लड़कियां लाई गई थीं। बाद में इन्हें काठमांडू के नागार्जुन हिल स्थित ओशो आश्रम ले जाया गया।
विज्ञापन


सूरत पुलिस भेजा नोटिस
पुलिस ने नारायण साईं को जहांगीर पुरा स्थित आश्रम में मौजूद सेवादारों नोटिस सौंपा है। नारायण सांई को जल्दी से जल्दी पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस अब तक नारायण सांई को तलाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 पीडि़त लड़कियों की तलाश के लिए विशेष टीम
पुलिस ने पीडि़ता से मिले तथ्यों के आधार पर इंदौर व वड़ोदरा की तीन-तीन लड़कियों की तलाश शुरू की है। इन लड़कियों को मेघनगर (मप्र) और बिहार भी ले जाया गया था। ये लड़कियां सूरत के जहांगीरपुरा आश्रम में दिसंबर-2001 में नारायण सांई के सत्संग में शामिल होने आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed