{"_id":"5ca1af5cbdec22140c42c34c","slug":"mysterious-thief-in-bhopal-which-steals-only-free-lunch-buckets-and-mugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में सक्रिय है यह अनोखा चोर, चुराता है केवल बाल्टी, मग और खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में सक्रिय है यह अनोखा चोर, चुराता है केवल बाल्टी, मग और खाना
Mon, 01 Apr 2019 11:57 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने हमेशा चोरों को घर से कीमती सामान, पैसा और गहने ले जाते हुए देखा और सुना होगा। मगर क्या आपने कभी किसी चोर को घर से बहुमूल्य सामान की बजाए केवल बाल्टी, मग और खाना चुराते हुए देखा या सुना है। शायद नहीं। मगर मध्यप्रदेश के भोपाल में आजकल एक ऐसा ही संदिग्ध चोर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
यह चोर पहले एक घर में जाता है और वहां से बाल्टी और मग चुरा लेता है। उसके बाद दूसरे घर में जाता है और वहां छत पर नहाता है और अपने पुराने कपड़े वहीं छोड़ देता है। इसके बाद तीसरे घर में जाकर वहां से खाना चुराता है और छत पर खाना खाने के बाद निकल जाता है।
विज्ञापन
यह चोर अबतक ऐसा भोपाल के 10 घरों में कर चुका है। पुलिस इस संदिग्ध चोर की तलाश कर रही है। एक स्थानीय नागरिक राशी सधवानी ने बताया कि चोर ने उनके पड़ोसी के घर से बाल्टी और मग चुराया। फिर उनकी छत पर उससे नहाया और अपने पुराने कपड़े छोड़ गया। इसके बाद दूसरे घर में गया और वहां से खाना चुराया। छत पर खाना खाने के बाद भाग गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस चोर को पकड़ने के लिए कहा है। उनका कहना है कि उनके पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज है जिसमें चोर की तस्वीर कैद हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह ऐसी छोटी-मोटी बातों के लिए एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती।
