{"_id":"6980bcfa-8e5a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"murli-manohar-joshi-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश को बुजदिल बना रही केंद्र सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देश को बुजदिल बना रही केंद्र सरकार'
बुरहानपुर/भोपाल/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज भारत की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि मालदीव जैसा छोटा सा देश भी हमारी बात नहीं सुन रहा। श्रीलंका हमारी बात नहीं मानता।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत आए तो हमारे विदेश मंत्री ने दावत दी, जबकि पाकिस्तानियों ने हमारे सैनिकों के सिर कलम कर दिए थे।
चीन ने रक्षा का बजट बढ़ा दिया और भारत रक्षा का बजट घटा रहा है। यह सरकार भारत को एक कमजोर और बुजदिल देश बना रही है।
मध्य प्रदेश सरकार के अटल ज्योति कार्यक्रम में बुरहानपुर जिले को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा करने आए जोशी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमले किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप भारत को महाशक्ति बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन जिस देश में प्रसव के दौरान माताओं की मृत्युदर सबसे ज्यादा हो, जिस देश में सिपाहियों के सिर पड़ोसी देश काट ले जाते हों, वह कैसे महाशक्ति बनेगा।
विज्ञापन
जोशी ने लोक लेखा समिति के अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि टूजी घोटाले के आंकड़ों के लिए सत्ताधारी पार्टी सीएजी पर हमले कर रही है, लेकिन यह आंकड़े तो सरकारी बही-खातों से ही निकले हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने हर जगह घोटाले कर रखे हैं।
