फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   murder_wife_uijjain

हैवानियत: पति ने हत्या कर काटे पत्नी के नाक-कान

Tue, 13 May 2014 06:05 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
murder_wife_uijjain
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में हुई एक सनसनीखेज हत्या में पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


खाचरौद के नावटिया गांव के रामसिंह रविवार रात दो बजे थाने पहुंचा और बोला पत्नी की हत्या कर दी है। पहले किसी को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उसने खून से सने हाथ दिखाए तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

आरोपी पुलिस से बोला, 'खेत में लाश पड़ी है, जाओ उठा लाओ'।

चरित्र पर शक

murder_wife_uijjain

आरोपी के सरेंडर और बयान के बाद पुलिस फौरन उसे लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची।

शुरुआती पूछताछ में रामसिंह ने पत्नी के चरित्रहीन होने का आरोप लगाया। मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खुराना गांव निवासी अनीता उर्फ अनसूया से रामसिंह की शादी हुए तकरीबन डेढ़ दशक से अधिक समय बीत चुका था।

राम सिंह और अनीता गांव स्थित ही ईट भटे पर साथ काम करते थे। पिछले कुछ महीनों से रामसिंह को शक होने लगा था कि अनीता का हीरालाल नाम के एक व्यक्ति से अवैध संबंध हो गए हैं। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का प्लान

murder_wife_uijjain

राम सिंह ने अनीता की हत्या का प्लान पहले ही बना लिया था। प्लान के मुताबिक, राम सिंह ने अनीता से बताया कि इंदिरा आवास के लिए पैसा मिलना है।

इसलिए सचिव ने बुलाया है। बाजार में फोटो भी खिंचवानी है। अनीता पति की बातों में आकर शाम करीब साढ़े सात बजे फोटो खिंचवाने निकल पड़ी।

रास्ते में हीरालाल पाटीदार के खेत के पास जंगलनुमा सुनसान स्थान आने पर राम सिंह ने अनीता का अचानक गला दबोच लिया।

विज्ञापन

गुस्से में कान व नाक काट डाले

murder_wife_uijjain
अनीता ने छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। दम घुटने से वह निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ी। फिर वहीं पास में पड़े एक पत्थर से राम सिंह ने सिर कूंचकर अनीता को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद भी राम सिंह का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो उसने शव (अनीता) के नाक व कान दांत से काट डाले थे। राम सिंह ने पुलिस को बताया कि अनीता ने कुछ दिन पहले कहा था कि तुझे छोड़कर भाग जाऊंगी।

हत्या करने के करीब पांच घंटे बाद रामसिंह ने थाने पहुंचकर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed