Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Murder avenged by murder in Bhopal: Four brothers beat a farmer to death; body found in a drain.

भोपाल में हत्या का बदला हत्या: चार भाइयों ने किसान को पीट-पीटकर मार डाला, नाले में मिला शव

Fri, 20 Nov 2026 07:12 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2026 07:12 PM IST
सार

भोपाल के सुथला गांव में दो साल पुरानी रंजिश के चलते चार भाइयों ने 55 वर्षीय किसान धूल सिंह की कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Murder avenged by murder in Bhopal: Four brothers beat a farmer to death; body found in a drain.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में दो साल पुरानी रंजिश के चलते चार भाइयों ने एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव गांव के बाहर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नजीराबाद थाना क्षेत्र के सुथला गांव की है।

विज्ञापन

खेत में सिंचाई करने के लिए बेटे के साथ निकले 55 वर्षीय किसान धूल सिंह को रास्ते में घेरकर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पिता-पुत्र अलग-अलग दिशाओं में भागे। बेटा किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बचकर घर पहुंच गया, लेकिन पिता की जान नहीं बच सकी। तलाश के दौरान किसान का शव गांव के बाहर नाले में मिला।

विज्ञापन

सरकारी जमीन के विवाद में हुई थी दो भाइयों की हत्या
पुलिस के अनुसार, धूल सिंह पिता गंगाराम का पूर्व सरपंच गणपत सिंह गुर्जर के परिवार से सरकारी जमीन को लेकर करीब दो साल से विवाद चल रहा था। वर्ष 2024 में इसी रंजिश के चलते धूल सिंह के परिवार के सदस्यों ने गणपत सिंह के परिवार के दो सगे भाइयों रंगलाल और उसके एक अन्य भाई की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दोहरे हत्याकांड में धूल सिंह के परिवार के 16 सदस्य जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि पुराने मामले में राजीनामा करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया गया।


पढे़ं: 15 दिन की मेहनत के बाद मिला 3.17 कैरेट का हीरा, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे

खेत जाते समय पिता-पुत्र पर किया हमला
बीती रात करीब 12:30 बजे धूल सिंह अपने बेटे जसवंत के साथ खेत में सिंचाई करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हरिनारायण, बलराम, राजू और रवि गुर्जर ने उन्हें घेर लिया। चारों ने कुल्हाड़ी और डंडों से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से बचने के लिए दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे। जसवंत किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंच गया, लेकिन धूल सिंह लापता हो गए। पिता के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर नाले में उनका शव मिला। शरीर पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमले के गंभीर निशान थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों ने अपने दो भाइयों की हत्या का बदला लेने के इरादे से किसान की हत्या की। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed