फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mukhyamantri kanyadan yojana

मंडप में बैठने से पहले ही गर्भवती थीं 8 दुल्हनें

Sat, 08 Jun 2013 05:22 PM IST
Updated Sat, 08 Jun 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
mukhyamantri kanyadan yojana

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हो रहे विवाह में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब 9 दुल्हनों के गर्भ से होने की बात सामने आई।

विज्ञापन


यहां एक सरकारी स्कूल में कन्यादान योजना के तहत 450 दुल्हनों का विवाह किया जा रहा था।

तभी दो महिला स्वास्थकर्मी जयश्री बुधौलिया और दुर्गा मालवीय ने वहां पहुंचकर दुल्हनों का गर्भ परीक्षण किया।

इस परीक्षण में 8 दुल्हनों के गर्भ से होने की बात सामने आई।

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम एके रिछारिया और तहसीलदार अलका इक्का मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने दुल्हनों से वह सारा सामान वापस ले लिया जो शादी के बाद दिया जाना था।

रकम और सामान का लालच
कन्यादान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की शादी करवाई जाती है। इसके तहत एक निश्चित रकम और तोहफों के रूप में काफी सामान दिया जाता है।
विज्ञापन


पैसे और तोहफों के लालच में लगातार इस तरह के मामले सामने आए हैं जहां फर्जी तरीके से शादीशुदा लोगों ने योजना के फायदे लिए दुबारा शादी करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed