फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Weather has taken a turn, mercury dropped by 2.2 degrees, night temperature may drop

MP Weather Update: मौसम ने ली करवट, 2.2 डिग्री गिरा पारा, रात के तापमान में हो सकती है गिरावट

Thu, 10 Feb 2022 01:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 01:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लोगों को अभी ठंड से निजात नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने आज से रात का तापमान और गिरने की आशंका जताई है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
MP Weather Update: Weather has taken a turn, mercury dropped by 2.2 degrees, night temperature may drop
मध्य प्रदेश: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की आशंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में बुधवार का दिन ठंडक भरा रहा। धूप निकलने के बावजूद दिन में भी लोगों को हल्की ठंड का अहसास होता रहा। प्रदेश के कई हिस्सों में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है।  
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार बुधवार को दिन का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि मंगलवार के तापमान से 2.2 डिग्री कम था मंगलवार को तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया था। दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण तापमान में सिर्फ 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। दोपहर को 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का दौर शाम तक जारी रहा। शाम के समय 18 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।
विज्ञापन

 
बुधवार सुबह 11:30 बजे पारा 25 डिग्री दर्ज किया गया जो कि दोपहर 2:30 बजे सिर्फ 27 डिग्री तक पहुंच सका। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश से गुजरने वाली एक ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजस्थान के उत्तर पूर्वी हिस्से से लेकर उत्तरी कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से में बना ट्रफ प्रदेश के मौसम में बदलाव का कारण है वहीं, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने भी प्रदेश में ठंडक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार रात को तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आज रात से तापमान में गिरावट होने की आशंका जताई है। जिसके चलते शुक्रवार से रात में ठंड और बढ़ सकती है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बने तीन वेदर सिस्टम के कारण जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में मंगलवार-बुधवार को बारिश भी हुई। वहीं बादल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के छत्तीसगढ़ सीमा से लगे हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed