फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: There is no chance of relief from cold in Madhya Pradesh yet, the mercury dropped by 3.4 degrees in Gwalior, only bonfire is the support

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अभी ठंड से राहत के आसार नहीं, ग्वालियर में 3.4 डिग्री लुढ़का पारा, अलाव ही सहारा

Tue, 18 Jan 2022 05:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 05:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को ग्वालियर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। जिले में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसकी वजह से रात सबसे सर्द रही। उमरिया में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
MP Weather Update: There is no chance of relief from cold in Madhya Pradesh yet, the mercury dropped by 3.4 degrees in Gwalior, only bonfire is the support
मध्य प्रदेश में सर्दी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में बादल छंटने से और उत्तरी हवाओं के चलते ठंडक बनी हुई है। दिन में शीतलहर चलने से सिहरन का बनी हुई है वहीं रात में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग में दिन में शीतलहर के चलते ठंडक की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सोमवार को शीतलहर का प्रभाव दिखा। भिंड, ग्वालियर, विदिशा, राजगढ़, शिवपुरी, टीकमगढ़, सिवनी में दिन में तेज ठंड रही। वहीं रायसेन, गुना, अशोक नगर, मुरैना, छतरपुर, सीधी, दमोह, जबलपुर, शहडोल, शाजापुर एवं नीमच जिले में दिन का तापमान कम रहा जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। 
विज्ञापन


मौसम विभाग  के अनुसार मंगलवार को ग्वालियर-चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर, गुना, और उज्जैन संभाग के जिलों में सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। वहीं  ग्वालियर, दतिया, रीवा, सतना और टीकमगढ़ में घना कोहरा रहा जिसके चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मंगलवार को ग्वालियर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। जिले में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसकी वजह से रात सबसे सर्द रही। उमरिया में 4.7, नौगांव, खजुराहो और  दतिया में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गुना में 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को भोपाल में  न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा, रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बीते दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राजधानी भोपाल में कोहरा छाया रहेगा। वहीं रतलाम सहित प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर चलने की आशंका है जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रीवा, सतना, सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली, ग्वालियर, दतिया व भिण्ड जिलों में शीतलदिन के साथ कहीं-कहीं तीव्र शीतलदिन रहने की संभावना है। यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज और बदल सकता है। हालांकि हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार प्रदेश में सोमवार को आसमान साफ रहा। कई हिस्सों में कोहरा छंटा और धूप निकली जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज गई 

प्रदेश के कई हिस्सों में मावठा गिरने की आशंका
मौसम केंद्र ने सोमवार को राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में मावठा गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में वैस्टन डिस्टरबेंस 21 जनवरी को पहुंचने वाला है, जिसके चलते दक्षिण पश्चिम राजस्थान में 22 जनवरी को एक चक्रवात बनेगा। उस चक्रवात का असर राजधानी सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। वहीं इसके असर से मावठा बरसने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही प्रदेश के कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रहेगा। 


अलाव बना सहारा
ठिठुरन से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। सर्दी से बचने के लिए लोग जहां गर्म कपड़ों में नजर आए वहीं खुद को बचाने के लिए आग का सहारा लिया। शीतलहर के चलते लोगों को दिन में भी अलाव जलाकर बैठना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed