{"_id":"6227037880758d3a1339016e","slug":"mp-weather-update-new-system-active-in-the-state-effect-will-last-for-3-days-yellow-alert-in-19-districts-including-indore-khandwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: प्रदेश में नया सिस्टम सक्रिय, 3 दिनों तक रहेगा असर, इंदौर-खंडवा समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: प्रदेश में नया सिस्टम सक्रिय, 3 दिनों तक रहेगा असर, इंदौर-खंडवा समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट
Tue, 08 Mar 2022 12:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:52 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में मंगलवार से नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसका असर तीन दिनों तक दिखेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश का मौसम सोमवार को अचानक बदल गया। पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी तमिलनाडु तट पर सक्रिय सिस्टम के कारण राजधानी भोपाल में सोमवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की,वहीं हवाओं के 30 से 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलने की आशंका है। इससे पहले मौसम विभाग ने 7 मार्च की शाम को भी प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया था।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के आधार पर इंदौर, खंडवा, खरगौन, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, आगर, रतलाम, देवास, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी और रायसेन जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा नया सिस्टम
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन तरफ से बने सिस्टम के चलते प्रदेश में कल बारिश हुई थी। वहीं प्रदेश में मंगलवार से नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसका असर आगामी तीन दिनों तक रहेगा, नए सक्रिय सिस्टम के चलते बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन
बादल छाने से गर्मी हुई कम
प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक बादल छाने और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खंडवा और खरगौन में 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान रीवा में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में बादलों की घेराबंदी शुरू
मध्य प्रदेश के मौसम पर पश्चिम, उत्तर और दक्षिण तीनों तरफ से दबाव बन रहा है। वेस्ट डिस्टरबेंस जो कि पाकिस्तान के आसपास एक ट्रफ के रूप में उत्तर में स्थित है। इससे राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय है। दक्षिणी बांग्लादेश में भी चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय है। साथ ही, मन्नार की खाड़ी से उत्तरी तमिलनाडु तट तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की मजबूत संभावना है। पाकिस्तान से उठ रहे चक्रवात और दक्षिण भारत में समुद्री तूफान दोनों के चलते मध्य प्रदेश के आसमान में बादलों की घेराबंदी हो गई है। इन तीनों सक्रिय सिस्टमों के चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।