फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP weather update in hindi news: Indore, Gwalior, Jabalpur, Bhopal weather predictions, rains, hailstorm in most of parts in MP

Madhya Pradesh Weather Update: इंदौर समेत कई शहरों में बारिश, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

Thu, 06 Jan 2022 02:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 06 Jan 2022 02:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कोहरे की स्थिति बनी हुई है। ज्यादातर शहरों में बारिश या ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है। इससे कुछ जगहों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन
MP weather update in hindi news: Indore, Gwalior, Jabalpur, Bhopal weather predictions, rains, hailstorm in most of parts in MP
एमपी के अधिकांश शहरों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम ने करवट बदली है। गुरुवार सुबह से ही कई शहरों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों के साथ ही राजगढ़ एवं विदिशा जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसके साथ ही सागर और इंदौर संभाग के जिलों के साथ-साथ भोपाल, रायसेन, सीहोर, रीवा और सतना जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और कहीं-कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार सुबह से ही ज्यादातर शहरों में मौसम बिगड़ गया। मंदसौर में ओलावृष्टि हुई। ग्वालियर में तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, सागर और उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, रीवा और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज हुई। शेष संभागों में मौसम शुष्क बना रहा। कुंभराज में 4 सेमी, गरोठ और राघौगढ़ में 3-3 सेमी, आरोन, पिछरो, बदरवास, अशोकनगर, नीमच और पृथ्वीपुर में 2-2, करेरा, कोलारस, खनियाधाना, चाचौड़ा, मनासा, अम्बी, गुना, सुवासरा, भांडेर, शामगढ़, विजयपुर, जावद, बड़ौदा, नरवर में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई है। 
 
ठंड से मिली फौरी राहत
बारिश और आसमान में बादल होने से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंड से फौरी राहत मिली है। रीवा, शहडोल, सागर, होशंगाबाद और भोपाल संभाग के जिलों में काफी बढ़े। शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल और जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और शेष संभागों में सामान्य से काफी अधिक तापमान दर्ज किया गया। 10 डिग्री सेल्सियस के साथ रीवा और शाजापुर सबसे अधिक ठंडे रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed