फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: two youth arrested from mumbai on facebook post

देवी-देवता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दो युवकों पर लगा रासुका

Tue, 31 May 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
MP: two youth arrested from mumbai on facebook post
- फोटो : getty images

फेसबुक पर हिंदू देवी-देवता के‌ खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किए गए दो युवकों के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार ने रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई की है। नतीजतन अगले दो महीने तक दोनों युवक अपनी जमानत के लिए भी याचिका दाखिल नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राज्य की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 19 मई को मुंबई के अली हसन शेख (32) और अब्दुल कय्यूम कुरैशी (31) को स्‍थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था। भोपाल में हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद से ही जनभावनाएं भड़काने के आरोपी दोनों युवकों को भोपाल की सेंट्रल जेल में रखा गया है। पुलिस के विरोध के कारण दो बार उनकीजमानत याचिका रद की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक के 'नादान परिंदे' ग्रुप में शेयर की गई थी आपत्तिजनक तस्वीर

MP: two youth arrested from mumbai on facebook post

गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक अली हसन शेख मुंबई में एक बिल्डर के बॉडीगार्ड के तौर पर काम करता है जबकि कुरैशी की इलेक्ट्रॉनिक के सामान की दुकान है। 

बता दें यह मामला उस समय सामने आया था जब बीते 10 मई को 'नादान परिंदे' नाम के फेसबुक पेज पर हिंदू देवी-देवता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने के बाद सैकडों की संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया था। 

इसके बाद मध्यप्रदेश की एसआईटी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुंबई से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी मुख्तार कुरैशी ने बताया कि दोनों आरोपियों के‌ जन भावनाएं भड़काने के पुख्ता सबूत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed