{"_id":"627e4027b68cc15b0358d5ce","slug":"mp-startup-conclave-cm-shivraj-singh-reaches-indore-will-be-involved-in-startup-conclave","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव: सीएम शिवराज सिंह पहुंचे इंदौर, स्टार्टअप कॉन्क्लेव में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव: सीएम शिवराज सिंह पहुंचे इंदौर, स्टार्टअप कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
Fri, 13 May 2022 04:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 04:55 PM IST
सार
इंदौर में चल रहे मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव में अपार उत्साह नजर आ रहा है। अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इंदौर पहुंचे। वे कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। शाम को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।
विज्ञापन
इंदौर पहुंचने पर सीएम शिवराज का किया स्वागत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। सुबह करीब 11 बजे कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने यहां लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव पी नरहरि, संचालक विशेष गढ़पाले भी उपस्थित थे। प्रदर्शनी में नए स्टार्टअप द्वारा अपने इनोवेशन और उद्यम को प्रदर्शित किया गया हैं। उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं सांसद शंकर लालवानी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
स्टार्टअप कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इंदौर पहुंचे। शाम करीब 4 बजे सीएम शिवराज इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से निकल सीएम सीधे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। इसके पहले प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। पहले सत्र में स्पीड मेंटरिंग सत्र हुआ। इसमें स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्टार्टअप स्पेस के प्रमुख लीडर्स के साथ खुला संवाद किया। दोपहर 12 बजे से इस कैसे करें शुरू स्टार्टअप-सत्र में प्रतिभागियों को नीति-निर्माताओं और निर्णयकर्ताओं से जानकारी मिलेगी कि स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए। साथ ही स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए, पर भी जानकारी दी गई। इसके अलावा अलग-अलग सत्र हो रहे हैं।