फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp psc toppers, 6 girls get place in top ten

कमाल! फल बेचने वाली की बेटी बनी पीएससी में टॉपर

Sat, 31 Aug 2013 12:53 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 31 Aug 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
mp psc toppers, 6 girls get place in top ten

शुक्रवार को जारी हुई मध्यप्रदेश राज्यसेवा परीक्षा- 2010(पीएससी) की मेरिट लिस्ट ने एक बार फिर यह बात बुलंदी से जाहिर कर दी है कि लड़कियां कदम मिला कर पूरी दुनिया के साथ चलने को तैयार हैं।

विज्ञापन


पीएससी में टॉप करने वाले 10 लोगों में से 6 लड़कियां हैं। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बाजी मारने वालों में भी तीनों लड़कियां ही हैं।

इसमें बालाघाट में फल बेचने वाले पिता की बेटी स्वाती ने पहली रैंक हासिल की है। सागर की निंशांकी सिंघई दूसरे व इंदौर की प्रियम माहेश्वरी तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


इंदौर की प्रियम ने आरक्षण श्रेणी में होते हुए भी बिना इसका लाभ लिए परीक्षा पास की और तीसरी रैंक हासिल की है।

कठिनाइयों को मात देकर लड़कियों ने दी मिसाल
एक तरफ टॉप करने वाली स्वाती के पिता बालाघाट में फल बेचते हैं। उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी बेटी को पढ़ाने में मदद की। आज बेटी ने भी पीएससी में पहली रैंक हासिल कर पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीसरी रैंक हासिल करने वाली प्रियम भले ही एक रेल दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो चुकी हैं लेकिन वो अपने हौसलों के दम पर पीएससी की मेरिट लिस्ट में तीसरी पायदान पर खड़ी हैं। पूरा प्रदेश लड़कियों के इस जज्बे को सराहा जा रहा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed