फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics Jitu Patwari taunt on BJP says every child born here is a debtor of 53 thousand

MP Politics: जीतू पटवारी का BJP पर तंज, कहा- यहां जन्मा हर बच्चा 53 हजार का कर्जदार, लूटो खाओ योजना होगी लागू

Thu, 13 Jul 2023 05:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 05:26 PM IST
सार

Congress MLA Jeetu Patwari: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और इंदौर की राऊ विधानसभा से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, शिवराज सरकार यहां लूटो खाओ योजना लागू करेगी। ऐसे में यहां जन्मा हर बच्चा 53 हजार रुपये का कर्जदार होगा।

विज्ञापन
MP Politics Jitu Patwari taunt on BJP says every child born here is a debtor of 53 thousand
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कुछ दिनों में एक योजना चालू करने वाले हैं, लूटाओ जिताओ योजना। यह कहना है प्रदेश के कांग्रेसी नेता जीतू पटवारी का, जो अल्प प्रवास पर कटनी जिले में पहुंचे थे।

विज्ञापन


जीतू पटवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, शिवराज जी एक योजना लेकर आ रहे हैं। उन्होंने अपने विधायकों से कहा था कि तुम लोग अपने विधानसभा में ध्यान दो, मेरे तरकस में कई तीर हैं, जो चुनाव तक मैं छोड़ूंगा। उनके तरकश में एक तीर है, जिस योजना को वो थोड़े दिन में लांच करने वाले हैं, वो योजना है लूटाओ जिताओ योजना।
विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश में आने वाले पांच से छह महीने में चुनाव होना है। बीजेपी जी तोड़ मेहनत कर इसके लिए लाड़ली बहना योजना और सीखो कमाओ जैसी योजनाओं पर काम कर रही है। इसी पर कटनी पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में अभी चार लाख करोड़ रुपये का कर्जा है, 28 हजार करोड़ रुपये की देनदारिया और ब्याज हर साल होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, शिवराज सिंह के शासनकाल में रिजर्व बैंक का पैसा न दे पाने के कारण मुंबई की जमीन मध्यप्रदेश शासन की दस हजार करोड़ रुपये की जमीन तीन हजार करोड़ में जब्त हो गई। पहली सरकार है, जिसने अपनी जमीन जब्त करवा दी। आलम ये है मध्यप्रदेश की सरजमीं पर जन्मा बच्चा और मरने वाले के ऊपर भी बीजेपी सरकार 53 हजार का कर्ज लाद कर रखी है। अब शिवराज सिंह चौहान लूटाओ जिताओ योजना के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed