फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: BJP MLA from Maihar Narayan Tripathi formed Vindhya Janata Party, will contest on 43 seats

MP Politics: विंध्य में सियासत गरमाई, भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने बनाई नई पार्टी, 43 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Thu, 13 Jul 2023 01:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

विंध्य जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुभारंभ 14 जुलाई से शुरू किया जाएगा। 43 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। एमपी विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच एक बार फिर विंध्य में हलचल शुरू हो गई है।

विज्ञापन
MP Politics: BJP MLA from Maihar Narayan Tripathi formed Vindhya Janata Party, will contest on 43 seats
भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी विंध्य जनता पार्टी (वीजेपी) बनाई है। इस पार्टी का सदस्यता अभियान शुभारंभ 14 जुलाई से शुरू किया जाएगा। 43 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। एमपी विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच एक बार फिर विंध्य में हलचल शुरू हो गई है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र के रीवा और शहडोल संभाग की सीटों पर चुनाव का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। इस बार भाजपा, कांग्रेस के साथ एक और नया दल नजर आएगा। 14 जुलाई से वीजेपी सदस्यता अभियान शुभारंभ की शुरुआत करेगा। कुछ महीने पहले मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया था। अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं कि अपने बागी तेवरों की वजह से प्रदेश की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले नारायण अपनी पार्टी को विधानसभा चुनाव में उतार सकते हैं। पर अब नारायण ने इन अटकलों पर भी मुहर लगा दी है। विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी के सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट भी जारी कर दिया है। बता दें कि, अलग विन्ध्य प्रदेश की मांग को लेकर यह पार्टी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed