{"_id":"64f73c238652a68a030e7a83","slug":"mp-politics-amit-shah-flags-off-mandla-and-sheopur-jan-ashirwad-yatra-2023-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: शाह ने रवाना की मंडला-श्योपुर जन आशीर्वाद यात्रा, बोले- शिवराज ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: शाह ने रवाना की मंडला-श्योपुर जन आशीर्वाद यात्रा, बोले- शिवराज ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बनाया
Tue, 05 Sep 2023 08:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला/श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला/श्योपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:05 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मंडला में भाजपा की तीसरी जन आशीर्वाद यात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। हालांकि वे ग्वालियर में बारिश की वजह से श्योपुर नहीं जा सके। डिजिटल रूप से किया यात्रा का शुभारंभ।
विज्ञापन
मंडला में जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करते अमित शाह व अन्य।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ गए थे। उसे 20 साल में भाजपा के तीन मुख्यमंत्रियों, खासकर शिवराज सिंह चौहान ने बेमिसाल बना दिया है। मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जिसने आदिवासी भाई-बहनों के लिए पैसा कानून लागू किया है। शिवराज सरकार युवाओं का विकास करने वाली सरकार है। यहां शिवराज जी ने लाडली बहनों को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
श्योपुर की जनता को डिजटली किया संबोधित
केंद्रीय गृहमंत्री ने मंडला में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडला के बाद उन्हें श्योपुर में भी जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखानी थी। हालांकि, ग्वालियर में तेज बारिश की वजह से यात्रा रद्द करनी पड़ी। उन्होंने श्योपुर की जनसभा को मोबाइल पर संबोधित किया और डिजिटली ही यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर बरसे
शाह ने मंडला और श्योपुर की जनसभा में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ, दोनों सुन लो, जब 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष जन आशीर्वाद यात्रा का समापन होगा, उस दिन तय हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में 150 से अधिक सीटों के साथ भाजपा विजयी होगी।
विज्ञापन
शाह ने गिनाए कमलनाथ के घोटाले
गृहमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घोटालों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ की सरकार आई थी, तब 51 से ज्यादा गरीब कल्याण योजनाओं को करप्शन नाथ ने बंद कर दिया था। सीएमओ मनी कलेक्शन का ऑफिस बन गया था। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी करप्शन वर्किंग कमेटी बन गई थी। 800 से ज्यादा ट्रांफसर हुए थे। कमलनाथ के इस्तीफा से 15 मिनट पहले 63 हजार करोड़ का मोबाइल घोटाला हो गया। 350 करोड़ का मोजरबेयर घोटाला, 2400 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 600 करोड़ का इफ्को घोटाला किया। 25 हजार करोड़ की कर्जमाफी का वादा नहीं निभाया। 1169 करोड़ रुपये किसानों का बोनस खा गये थे। कमलनाथ ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
श्योपुर में भाजपा नेताओं ने रथ का मॉडल दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
मोदी जी ने आदिवासियों का बजट बढ़ाया
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल और जमीन के अधिकार की सिर्फ बातें की थी, लेकिन मोदी जी ने जल, जंगल और जमीन के साथ सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास को जोड़कर आदिवासियों का कल्याण किया। जब कांग्रेस की सरकार थी तब आदिवासी कल्याण के लिए बजट कितना था? मनमोहन सिंह की सरकार में आदिवासियों के लिए 24 हजार करोड़ का बजट था, जबकि मोदी सरकार ने एक लाख 19 हजार करोड़ का बजट दिया है। कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। मोदी जी ने गरीब परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद पर बिठाया है।
मनमोहन सरकार में अल्पसंख्यकों के लिए खुली थी तिजोरी
अमित शाह ने आरोप लगाया कि यूपीए और कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की तिजोरी पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण में डूबी रही। जब मोदी जी सरकार में आए तो उन्होंने कहा मेरी सरकार आदिवासियों की सरकार है, दलित और पिछड़ों की सरकार है। मोदी जी कहते हैं देश के खजाने पर हमारे अदिवासियों का अधिकार है।
आतंकवादियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ दिया जवाब
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पाकिस्तान से आए आतंकवादी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। पुलवामा में हमला हुआ। उरी में हमला हुआ। आतंकवादी भूल गए कि अब मौनी बाबा मनमोहन प्रधानमंत्री नहीं हैं, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। दस दिन के अंदर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान में घुसकर उन्हें जवाब दे दिया।

जनता को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह।
- फोटो : Amar Ujala Digital
शिवराज का वादा- मंडला में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासी जननायकों का सम्मान नहीं किया। अमित शाह रघुनाथ शाह, शंकर शाह के बलिदान दिवस पर आए थे। तब मैंने आदिवासी भाई-बहनों के लिए 14 घोषणाएं की थीं, जिन्हें मैंने पूरा कर दिया है। पेसा एक्ट लागू कर दिया है। मंडला में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। मेडिकल कॉलेज का नाम राजा हृदय शाह के नाम पर रखा जाएगा। यह भाजपा है जिसने छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का नाम शंकर शाह विश्वविद्यालय रखा है। कांग्रेस को तो सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार का ही नाम याद रहता है।

कार्यक्रम में उमड़ी और फिर खराब हुआ मौसम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
मौसम ने रोका शाह का रास्ता
अचानक मौसम में आए बदलाव की वजह से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का श्योपुर जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। वे ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर ही अटके रहे। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर को एटीएस का क्लीयरेंस नहीं मिल सका। बाद में उन्होंने मोबाइल से श्योपुर की सभा को संबोधित किया। शाह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विशेष विमान से जबलपुर से ग्वालियर पहुंचे। उनके साथ-साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मोबाइल पर ही सभा को संबोधित किया।
श्योपुर-कोटा रेल लाइन को मंजूरी की घोषणा
श्योपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्योपुर-कोटा रेल लाइन को मंजूरी देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि ग्वालियर-श्योपुर रेल लाइन को गति मिल गई है। 188 किमी की लाइन ग्वालियर से सुमावली तक 38 किमी तक बन चुकी है। सुमावली से कोलारस तक 28 किमी तक की लाइन चार महीने में बन जाएगी। जल्द ही गाड़ी पहुंचाएंगे। उसके बाद सबलगढ़ और श्योपुर तक भी लाइन आएगी। यह लाइन श्योपुर में नहीं रुकेगी, कोटा तक जाएगी। जल्द इस पर काम शुरू करेंगे। श्योपुर का रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए पांच युवाओं की समिति बनाई जाएगी। मैडम सोनिया (गांधी और मौनी बाबा (मनमोहन सिंह) की सरकार के समय मध्य प्रदेश को रेलवे में सिर्फ 632 करोड़ रुपये का बजट मिलता था। अब इस साल 13 हजार करोड़ रुपये रखे हैं।