फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat chunav: BJP supporters on 64 out of 76 district presidents

MP Panchayat Chunav: भाजपा बोली- 121 समर्थक बने अध्यक्ष, कांग्रेस का दावा- 89 जनपद पंचायतों में हमारे अध्यक्ष

Wed, 27 Jul 2022 09:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Jul 2022 09:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में पहले चरण में 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव बुधवार को हुआ। इसमें 121 पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। वहीं, कांग्रेस के 43, गोडवाना गणतंत्र के 2 और निर्दलीय 4 पर अध्यक्ष चुने गए है। हालांकि कांग्रेस ने 89 जनपद अध्यक्षों के चुनाव जीतने का दावा किया है।

विज्ञापन
MP Panchayat chunav: BJP supporters on 64 out of 76 district presidents
भोपाल के फंदा जनपद में बीजेपी ने जीत दर्ज की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में पहले चरण में 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव बुधवार को हुआ। इसमें 121 पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं, कांग्रेस को 43, गोडवाना गणतंत्र को 2 और निर्दलीय 4 पर अध्यक्ष चुने गए है। कांग्रेस ने 89 जनपद अध्यक्षों के चुनाव जीतने का दावा किया है। दोनों दलों के दावे एक-दूसरे को हराने के हैं। इंदौर जनपद समेत कई जगहों पर भाजपा ने कांग्रेस के सदस्यों से क्रॉस वोटिंग कराई और भाजपा समर्थकों को जनपद अध्यक्ष बनवाया।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जनपद पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता प्राप्त हुई है। कुल 170 जनपद पंचायतों में आज चुनाव हुए, उनमें अब तक 121 में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने। कई जिले ऐसे हैं जहां कांग्रेस को एक भी जनपद सीट नहीं मिली है। सीएम ने कहा कि यह ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और शानदार सफलता है। इसके लिए मैं जनता-जनार्दन का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मैं सभी नवनिर्वाचित जनपद पंचायत के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जनता-जनार्दन को आश्वस्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए, आत्मनिर्भर गांव, आत्मनिर्भर विकासखंड बने; यह हमारा लक्ष्य है। गांव में विकास के अनेकों काम हम संपन्न कर चुके हैं लेकिन अब हमारा टारगेट है शेष बची हुई अधोसंरचना का गांव में विकास।
विज्ञापन

 
अधोसंरचना मतलब सड़क, नाली, आंगनवाड़ी, स्कूल, बाजार अलग अलग तरह के विकास के काम। उसके साथ साथ गांव पूरी तरह से स्वच्छ हो, हर गांव में पेय जल की उपलब्धता, हम नल जल के माध्यम से कर पाएं। इसमें हम तेजी से काम करेंगे। गांव के टोले और मजरे अगर कहीं रह गए हैं बाकी हमने सड़कों से जोड़ दिए हैं उनको भी सड़कों से जोड़ने का अभियान चलेगा। किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए कैसे बेहतर रास्ता मिले, इसके लिए भी हम सड़क निर्माण के काम में जुटेंगे। गांव में आंगनबाड़ी के भवन हों, स्कूल के भवन अधिकांश बन गए हैं। जहां जरूरत होगी वहां और सुधार करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि रोजगार के अवसर, आत्मनिर्भर गांव मतलब गांव में ही रोजगार के अवसरों का सृजन। रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए हम एक प्रयास यह करेंगे कि गांव में जो चीजें पैदा होती हैं उसका बाजार गांव के आसपास ही उनको मिल जाए। वैल्यू एडिशन पर भी हम काम कर सके। गांव को एक संपूर्ण इकाई, जहां रोजगार के अवसर भी सृजित हो वैसे ही हम बनाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीण कारीगरों की ट्रेनिंग, ट्रेनिंग के बाद उनका भी काम धंधा ठीक से चल जाए। बड़े गांव में मार्केट की व्यवस्था जो पथ विक्रेता है, छोटे-छोटे व्यापारी हैं, उनको भी स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत लोन दिलाकर उनके धंधे को ठीक ढंग से चलाना।
 
हर एक गांव में कैसे बेहतर ढंग से राशन पहुंचे, उस व्यवस्था में हम सोच रहे हैं कि उचित मूल्य की दुकानों को हम बहुउद्देशीय बना देंगे।  इसके साथ-साथ ग्रामीण जनता चाहे वह किसान हो, गरीब हो, विभिन्न योजनाओं का संपूर्ण लाभ कैसे मिले? संपूर्ण लाभ का मतलब है, हम जितने भी हितग्राही हैं। उनको अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित कर दें। संपूर्ण गांव बना दे। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देने और शानदार सफलता दिलाने के लिए मैं जनता जनार्दन का आभार प्रकट करता हूं। इस विजय के लिए भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम का, संगठन का, हमारे सभी प्रतिनिधियों का, जो दिन और रात लगे हुए थे, मंत्री साथी का, विधायक गण और बाकी सभी कार्यकर्ताओं को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं, आभार व्यक्त करता हूं।

प्रदेश की 21 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। अब तक के रिजल्ट में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। उसका दावा है कि 76 जनपदों में से उसके 64 समर्थक अध्यक्ष बने हैं। इंदौर जनपद में क्रॉस वोटिंग से भाजपा के विश्वजीत को 25 में से 14 वोट मिले है। यहां पर 25 में से 13 कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह भोपाल की फंदा जनपद पंचायत में प्रमोद राजपूत अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 25 में से 16 मत मिले। यहां पर 13 भाजपा समर्थित सदस्यों ने जीत हासिल की थी। छह पर कांग्रेस समर्थित जीते थे। छह सदस्यों ने किसी का समर्थन नहीं होने की बात कही थी। राजपूत को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। इससे पहले सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। यहां बैरिया जनपद पंचायत का चुनाव गुरुवार को होगा। फंदा उपाध्यक्ष की सीट पर भी बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जीता है। 


लहार में दोनों जनपद अध्यक्ष कांग्रेस के
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के विधानसभा क्षेत्र लहार की दोनों जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। लहार जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की मीना सिंह और रौन जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हरनाम सिंह गुर्जर निर्विरोध चुने गए हैं। मुरैना जिले की जोरा जनपद पंचायत में विवाद की स्थिति बन गई। कांग्रेस और बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को 12-12 वोट मिले। एक वोटर ने बीजेपी के पक्ष में वोट दिखाकर मतदान किया। इसके बाद नियम का हवाला देकर कांग्रेस ने वोट निरस्त करने की मांग की है। इसे लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed