फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Voting in 46 urban bodies in the state on September 27, counting on September 30

MP News: प्रदेश में 46 नगरीय निकाय में 27 सितंबर को होगी वोटिंग, 30 सितंबर को रिजल्ट

Fri, 02 Sep 2022 11:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 02 Sep 2022 11:17 PM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2022 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन नगरीय निकायों में मतदान 27 सितंबर और मतगणना 30 सितंबर को होगी। मतदान ईवीएम से होगा। संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।

विज्ञापन
MP News: Voting in 46 urban bodies in the state on September 27, counting on September 30
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शेष रहे नगरीय निकाय में चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 18 जिलों के इलाकों में आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। 27 सितंबर को 46 नगरीय निकायों में वोटिंग होगी, 30 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 5 सितंबर, 2022 को सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर (दोपहर 3 बजे तक) है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 13 सितंबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 27 सितंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगी।
विज्ञापन


इन नगरीय निकाय का कार्यकाल 12 सितंबर को पूरा हो रहा है। वहीं, कुछ का परिसिमन और वार्ड आरक्षण नहीं होने के चलते 347 नगरीय निकायों के साथ इनके चुनाव नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन नगरीय निकाय में होंगे चुनाव 
जिला सागर की नगर परिषद कर्रापुर, नगरपालिका परिषद खुरई, गढ़ाकोटा, सिंगरौली की नगर परिषद सरई, बरगवां, शहडोल की नगर परिषद बुढ़ार, जयसिंह नगर, नगरपालिका परिषद शहडोल, अनूपपुर की नगर परिषद बरगवां (अमलाई), नगरपालिका परिषद कोतमा, बिजुरी, उमरिया की नगरपालिका परिषद पाली, डिण्डोरी की नगर परिषद डिण्डोरी, शहपुरा, मण्डला की नगर परिषद बम्हनीबंजर, बिछिया, निवास, नगरपालिका परिषद मण्डला, नैनपुर, बालाघाट की नगर परिषद बैहर, नगरपालिका परिषद मलाजखण्ड, सिवनी की नगर परिषद लखनादौन, छिंदवाड़ा की नगर परिषद मोहगांव हवेली, हर्रई, नगरपालिका परिषद पांढुर्ना, सौंसर, दमुआ, जुन्नारदेव, बैतूल की नगर परिषद चिचोली, आठनेर, नगरपालिका परिषद सारणी, रायसेन की नगर परिषद देवरी, खण्डवा की नगर परिषद छनेरा, पुनासा, बुरहानपुर की नगरपालिका परिषद नेपानगर, खरगोन की नगर परिषद मण्डलेश्वर, महेश्वर, भीकनगाँव, अलीराजपुर की नगर परिषद चन्द्रशेखर आजाद नगर, जोबट, नगरपालिका परिषद अलीराजपुर, झाबुआ की नगर परिषद थांदला, पेटलावद, रानापुर, नगरपालिका परिषद झाबुआ और जिला रतलाम की नगर परिषद सैलाना में निर्वाचन होगा।

 
कुल मतदाता 8 लाख 42 हजार 515
कुल 17 नगरपालिका परिषद और 29 नगर परिषद में आम निर्वाचन होना है। इनमें से 6 नव-गठित नगर परिषद हैं। कुल वार्डों की संख्या 814 और कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1212, कुल मतदाता 8 लाख 42 हजार 515 हैं। इनमें से 4 लाख 25 हजार 370 पुरूष, 4 लाख 17 हजार 79 महिला एवं 66 अन्य मतदाता हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed